नई दिल्ली: वर्तमान में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में जिला पंचायत में सीईओ के पद पर तैनात IAS सृष्टि जयंत देशमुख को कौन नहीं जानता है. भोपाल में जन्मी सृष्टि ने मात्र 23 साल की उम्र में ही पहले अटेंप्ट में देश के सबसे कठीन परीक्षा UPSC को क्लीयर किया था. उन्होंने एग्जाम ना सिर्फ पास किया बल्कि फीमेल एंडीडेट में टॉप भी किया. सृष्टि जयंत देशमुख के पति नागार्जुन गौड़ा भी आईएएस अधिकारी हैं. इस कपल को पावर कपल भी कहा जाता है और दोनों को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं.
IAS सृष्टि जयंत देशमुख कौन हैं
पहले ही प्रयास में UPSC में क्लीयर करने वाली सृष्टि जयंत देशमुख का जन्म भोपाल के एक साधारण सी फैमली में हुआ है. उनके पिता जयंत देशमुख प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं और मां सुनीता देशमुख प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं.
IAS सृष्टि जयंत देशमुख के पति कौन है
सृष्टि जयंत देशमुख ने साल 2022 में अपने बैचमेट IAS डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से शादी रचाई है. दोनों की मुलाकात मसूरी LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान में हुई है. IAS डॉ. नागार्जुन वर्तमान में एमपी के खंडवा जिला पंचायत के सीईओ के रूप में पोस्टेड हैं.
IAS सृष्टि जयंत देशमुख एजुकेशन
सृष्टि जयंत देशमुख बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार रही हैं, बात चाहे क्लास 10वीं की हो या फिर क्लास 12वीं की हर कक्षा में उनके बेहतरीन अंक हासिल किए हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई भी भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है.
IAS सृष्टि जयंत देशमुख के बारे में
स्कूली पढ़ाई के बाद से सृष्टि ने केमिकल इंजीनियरिंग की ओर रूख किया. हालांकि मन में हमेशा से सिविल सेवा की परीक्षा क्लीयर कर आईएएस बनने का लक्ष्य था.
पहले प्रयास में UPSC क्लीयर करने वाली आईएएस कौन है
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ ही उन्होंने अपनी UPSC की तैयारी भी शुरू की. सृष्टि ने अपने मन में ठान रखा था कि ये पहला प्रयास ही उनका आखिरी प्रयास होगा. शायद उनके इसी सोच ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है.
IAS सृष्टि जयंत देशमुख UPSC रैंक
साल 2018 में सृष्टि ने अपना पहला अटेंप्ट दिया. 5वीं रैंक और 1068 मार्कस हासिल कर उन्होंने इतिहास रच दिया. इतना ही नहीं अपने अपने बैच की फीमेल टॉपर भी रहीं हैं.
IAS सृष्टि जयंत देशमुख मौक इंटरव्यू
सृष्टि जयंत देशमुख का मौक इंटरव्यू भी इंटरनेट पर देखा जा सकता है. यूट्यूब पर उनके मौक इंटरव्यू को अबतक 5.3 करोड़ लोगों ने देख रखा है. खास बात तो ये है कि अपने पहले की प्रयास में उन्होंने इंटर्व्यूवर का दिल जीत लिया था. अपने आसंर देने के लहजे और तरीके की वजह से उनकी खूब प्रशंसा भी की गई थी.

























































