नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) की शुरुआत सोमवार 22 सितंबर से हुई थी। इस अवधि में मां दुर्गा के नौ भिन्न-भिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने का विधा है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्र 10 दिनों तक चलने वाले हैं। ऐसे में मां चंद्रघंटा की पूजा 24 सितंबर को की जाएगी। आप इस दिन पर उनकी कृपा प्राप्ति के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं।
मां को प्रिय है यह रंग
मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान आप लाल या फिर पीले रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। इसके साथ ही पूजा में भी माता चंद्रघंटा को लाल रंग के फूल और लाल चुनरी अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से साधक को देवी मां की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है।

























































