सिमरी बख्तियारपुर: लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव श्री पीयूष प्रसाद ने 76 सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए (NDA) उम्मीदवार के रूप में श्री संजय सिंह के मनोनयन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने श्री सिंह की जीत के लिए एकजुटता का प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोजपा (रा) के प्रदेश सचिव श्री पीयूष प्रसाद ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “इस बार चुनाव में कोई मुकाबला ही नहीं है। यह महागठबंधन नहीं, बल्कि ‘महा ठगबंधन’ है, जिसे इस चुनाव में करारा पंच लगने वाला है।”
उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह की जीत सुनिश्चित है और यह एकतरफा होगी। श्री प्रसाद ने कहा, “हमारा लक्ष्य इस बार राजद (RJD) का सूपड़ा साफ करना है। सिमरी बख्तियारपुर की जनता विकास चाहती है और वह एनडीए के साथ है। संजय सिंह भारी मतों से चुनाव जीतेंगे और यह एक क्लीन स्वीप होगा।”
कार्यक्रम में उपस्थित सभी एनडीए नेताओं ने श्री प्रसाद के विचारों का समर्थन किया और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से काम करने का संकल्प लिया। माहौल पूरी तरह से उत्साही और जीत के प्रति आश्वस्त दिखा।

























































