नई दिल्ली: भारत फ्रांस से एक नई और बड़ी डिफेंस डील करने वाला है. यह डील भारत की MRFA के तहत होगी. इस डील के तहत इंडियन एयरफोर्स को 90 राफेल F-4 लड़ाकू विमान मिलेंगे. इसकी डील लगभग फाइनल मानी जा रही है. ये नए लड़ाकू विमान भारत के रिटायर हो रहे पुराने विमानों की जगह लेंगे. मिली जानकारी के बाद इंडियन एयर फोर्स मिग-21 के बाद अब जागुआर और मिराज 2000 को रिटायर करने वाली है. ये सभी फाइटर जेट पुराने हैं, जिन्हें एयरफोर्स अपग्रेड नहीं करना चाहती है. क्योंकि इनकी अपग्रेडेशन की लिमिट है.
जागुआर और मिराज के रिटायर होने से पहले भारतीय एयरफोर्स ने तेजस मार्क-2 और राफेल-F4 खरीदने का लक्ष्य रखा है. ये दोनों फाइटर जेट सेना में जागुआर और मिराज-2000 की जगह लेंगे. वर्तमान में भारत के पास फाइटर जेट के 30 स्क्वाड्रन हैं, जिसमें नए राफेल, तेजस और पुराने, जागुआर, मिराज, सुखोई हैं. जबकि भारतीय सेना में कम से कम 41 स्क्वाड्रन होने चाहिए. अब नए विमानों की खरीद इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए की जा रही है.
राफेल-F4 कितना पावरफुल?
राफेल-F4 नया फाइटर जेट है, जो राफेल का उन्नत वर्जन है. यह माइनस 5 जनरेशन का फाइटर जेट है. फ्रांस का राफेल-F4 और भारत का तेजस मार्क-2 दोनों एक सामान शक्तिशाली फाइटर जेट होंगे. इन दोनों फाइटर जेट की ताकत का इनके जेनरेशन में छिपी हुई है, जो माइनस 5 है. माइनस 5 अर्थ है कि राफेल-F4 और तेजस मार्क-3 स्पीड, रेंज, तकनीक और हथियारों के मामले में 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट के सामान होंगे, लेकिन इनमें स्टेल्थ क्षमता कम होगी.
राफेल F4 की ताकत इसका Spectra EW सिस्टम है, जिसे अब हाइपरसोनिक खतरों से निपटने लायक बनाया गया है. इसका AESA रडार भी अपग्रेड हुआ है, जिससे BVR क्षमता बढ़ती है. राफेल 9.5टन हथियार ले सकता है. जिसमें CALP क्रूज़ मिसाइल और Hammer ग्लाइडेट बम जैसे हथियार हैं. यह गहरे हमलों में यह बेहतरीन है, राफेल -F4 कीमत करीब 90 मिलियन डॉलर है.
राफेल से कितना बेहतर राफेल-F4
राफेल-F4 सबसे बड़ा हथियार उसका SPECTRA EW सिस्टम है, जिसे F4 में और मजबूत किया गया है. अब यह हाइपरसोनिक और स्टील्थ मिसाइलों के खिलाफ बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है. जो पुराना राफेल नहीं कर सकता है. इसके अलावा दुश्मन के रडार को धोखा देने की क्षमता बढ़ी है. बेहतर सेंसर फ्यूज़न और खतरे की पहचान कर सकता है.

























































