नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार 30 नवंबर से होने जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नजरें 1-2 नहीं बल्कि 10 बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी वनडे में शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा एक बार फिर अपने बल्ले से धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इन 10 बड़े रिकॉर्ड्स में शतकों का एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसमें ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी पिड़ सकते हैं। जी हां, आईए एक नजर उन 10 रिकॉर्ड्स पर डालते हैं जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा अपने नाम करना चाहेंगे-
- रोहित शर्मा को ODI फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 3 छक्कों की दरकार है। वह 349 छक्कों के साथ फिलहाल दूसरे पायदान पर हैं। वहीं शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ टॉप पर हैं।
- रोहित शर्मा IND vs ODI सीरीज में अगर 7 छक्के लगाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
- रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन के आंकड़े से 98 रन दूर हैं। अगर वह इस सीरीज में इतने रन बनाते हैं तो वह 20 हजार रन का जादुई आंकड़ा छूने वाले -सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के बाद चौथे भारतीय बन जाएंगे।
- रोहित शर्मा बतौर ओपनर 16 हजार इंटरनेशनल रन पूरा करने से 213 रन दूर हैं।
- रोहित शर्मा बतौर भारतीय ओपनर सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने से मात्र एक कदम दूर हैं। फिलहाल सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा 45-45 शतकों के साथ टॉप पर हैं। एक शतक लगाते ही रोहित सचिन को पछाड़ देंगे।
- रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड से 8 छक्के दूर हैं।
- रोहित शर्मा को अगर बतौर भारतीय बतौर ओपनर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करना है तो उन्हें इस सीरीज में 115 रन बनाने होंगे। सचिन तेंदुलकर 1734 रनों के साथ पहले तो रोहित शर्मा 1620 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
- रोहित शर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2000 रन पूरे करने के लिए 27 रनों की दरकार है।
- रोहित शर्मा भारत में वनडे क्रिकेट में 5000 रन के आंकड़े से 133 रन दूर हैं। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बन सकते हैं। सचिन तेंदुलकर 6976 रनों के साथ पहले और विराट कोहली 6325 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
- रोहित शर्मा अगर IND vs SA ODI सीरीज में अगर भारत की जीत में 70 रन बनाते हैं तो वह जीत में 12000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले एशियाई ओपनर बन जाएंगे।

























































