जिला योगा एसोसिएशन सीधी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता आज उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में संपन्न हुई जिसमें सीधी जिले के विभिन्न विद्यालयों से 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई जिसमें विशिष्ट अतिथि सीधी के सम्मानित वरिष्ठ मटुकधारी सिंह अध्यक्ष पूनम सोनी जी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीधी और विशिष्ट अतिथियों में गणेश परिहार जिला संयोजक शिकायत प्रकोष्ठ, डॉ राजेश परिहार योगाचार्य, प्राचार्य शंभू नाथ त्रिपाठी, आराधना सिंह, रमाशंकर तिवारी जज योग स्पोर्ट दिल्ली मनिंद्र खान आदि रहे।

जिला सचिव योग एसोसिएशन सीधी योगाचार्य प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने शानदार संगीत के साथ योग प्रदर्शन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक आर बी सिंह ने किया अतिथियों का स्वागत शैलेंद्र सिंह प्रांतीय सचिव ने किया। प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में 8 वर्ष से 11 वर्ष, 11 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 से 21 वर्ष के मध्य हुई, प्रतियोगिता में सुपर सीनियर वर्ग में इंद्रभान सिंह ,वरिष्ठ शिक्षक ने भी अपना प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरुकार से छात्रों को सम्मानित किया गया।

छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया और बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए योग करते रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में माखन मिश्रा पी टी आई गणेश विद्यालय, अरविंद सिंह पीटीआई एकलव्य, रजनीश पांडे, रजनीश खरे,रोशन,जयशवाल ,प्रकाश प्रजापति, नीलम सिंह पीटीआई अमरवाह, संध्या मिश्रा, डी एन पब्लिक स्कूल के पीटीआई, आदि का सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

























































