• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
plane crash

वो 13 खौफनाक विमान हादसे, जिन्होंने हमेशा के लिए बदल दी उड़ानों की दुनिया

January 28, 2026
railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
loan

होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

October 21, 2026
sharad purnima

शरद पूर्णिमा की पूजा में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

October 21, 2026
vande bharat

वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

October 20, 2026
Gold and Silver

सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

October 20, 2026
rohit kohli

रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

October 20, 2026
aadhaar app

आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

October 20, 2026
धनिष्ठा नक्षत्र

धनिष्ठा नक्षत्र में इन उपायों से दूर होंगी जीवन की परेशानियां?

October 20, 2026
पूर्णाहुति में नारियल

पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?

October 19, 2026
Navaratri

नवरात्र : भारत में आस्था, भक्ति, शक्ति और संस्कृति के विविध रंगों का उत्सव

October 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 22, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    railway

    ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

    loan

    होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

    vande bharat

    वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

    Gold and Silver

    सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

    India-France

    फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

    Dussehra

    भारत में ही नहीं इन देशों में भी बड़े स्तर पर मनाया जाता है दशहरा!

    प्रसिद्ध रामचंडी मंदिर

    ओडिशा के इस मंदिर में 16 दिनों की होती है नवरात्र, जानें पौराणिक मान्यताएं

    neet paper leak

    ओडिशा दरोगा पेपर लीक: भर्ती बोर्ड के अधिकारियों पर भी ईडी की नजर

    Election Commission

    चुनाव आयोग के एक फैसले को कांग्रेस क्यों बता रही अपनी जीत?

    economy

    भारत को अपना लक्ष्य पाने के लिए कितनी विकास दर की जरूरत!

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    passwords

    OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

    aadhaar app

    आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

    whatsapp

    5 लाख लोगों ने नकली WhatsApp कर लिया है डाउनलोड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

    claude ai

    Claude AI अब भारत में ही प्रोसेस करेगा डेटा, आपकी निजी जानकारी तक पर क्या होगा असर?

    JioHotstar

    JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक

    5G

    5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

    wi-fi

    घर के लिए सही Wi-Fi Router कैसे चुनें? जानिए

    Type-C

    Type-A या Type-C, किस केबल से जल्दी चार्ज होता है फोन?

    Jio

    5G को लेकर TRAI-Jio आमने सामने, 80% वाले नियमों को लेकर गहमा-गहमी

    screen guard

    कोई भी गार्ड लगाएं नहीं टूटेगा स्क्रीन! सरकार ले आई ऐसा न‍ियम

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    rohit kohli

    रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

    Rinku wins gold

    एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो एफ46 में भारत का धमाल, रिंकू ने जीता गोल्ड

    पैरा एशियन गेम्स

    पैरा एशियन गेम्स का उद्घाटन: भारतीय जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक

    ramayan

    रामायण: मेकर्स प्लान कर रहे 300 पेड-प्रिव्यू शोज! बाकियों से पहले यूं देख पाएंगे यह फिल्म?

    Shubman Gill

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम की सेलेक्शन की 10 बड़ी बातें!

    बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

    बॉलीवुड से अलग, दुनिया में नई पहचान बना रहा भारतीय सिनेमा

    cricket india

    हैदराबाद टी20 के बाद पीएम मोदी से मिलने जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, ये है खास वजह

    jailer 2

    हिंदी में भी रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’, मेकर्स ने दूर किया कन्फ्यूजन

    hanuman ansh

    नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने 10वें शनिवार पैसों का अंबार लगाया

    salman khan

    ‘काला हिरण’ फिल्म पर बढ़ा विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर की अर्जी पर सलमान खान से मांगा जवाब

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Moringa

    मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

    black rice

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है? जानिए सब कुछ यहां

    तांबे के लोटे का पानी

    तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

    stomach

    पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा

    heart attack

    सुबह उठते ही सीने में दर्द को न समझें गैस! हो सकता है हार्ट अटैक का वार्निंग साइन

    turmeric and moringa

    नो केमिकल, बस आयुर्वेद! क्‍यों मह‍िलाओं के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट में बढ़ रहे हल्‍दी-मोर‍िंगा

    apple

    ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

    अर्जुन की छाल

    अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, जानिए इसके फायदे 

    Golden Milk

    क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

    heart attack

    हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News

वो 13 खौफनाक विमान हादसे, जिन्होंने हमेशा के लिए बदल दी उड़ानों की दुनिया

by Aam Jan
January 28, 2026
in News, World
0
plane crash
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह हुए एक विमान हादसे में NCP नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों का निधन हो गया. विमान दुर्घटनाएं (Plane Crash) बेहद दुखद होती हैं, क्योंकि इसमें यात्रियों के बचने की उम्मीद बहुत कम होती है. लेकिन हर बड़ी त्रासदी के बाद तकनीक और नियमों में ऐसे सुधार किए गए, जिनसे भविष्य की उड़ानें सुरक्षित हो सकें. आइए जानते हैं उन 13 सबसे चर्चित विमान हादसों के बारे में, जिन्होंने एविएशन की दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया.

ग्रैंड कैन्यन टक्कर: 30 जून, 1956 को ग्रैंड कैन्यन के ऊपर उड़ान भर रहे दो विमान आपस में टकरा गए, क्योंकि तब जमीन से निगरानी की तकनीक कमजोर थी. इसके बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) बना और रडार सिस्टम को आधुनिक बनाया गया. अब विमानों में टक्कर रोकने वाली प्रणाली (TCAS) होती है, जो पायलट को बताती है कि दूसरा विमान कहां है.

यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 173: 28 दिसंबर, 1978 को यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 173 का ईंधन खत्म हो गया, क्योंकि पायलट छोटी-सी तकनीकी खराबी को ठीक करने में उलझा रहा और क्रू मेंबर्स की सलाह अनसुनी कर दी. इस घटना के बाद कॉकपिट रिसोर्स मैनेजमेंट (CRM) शुरू हुआ. अब पायलटों को सिखाया जाता है कि वे एक टीम की तरह काम करें और क्रू मेंबर्स की बातों को नजरअंदाज न करें.

एयर कनाडा फ्लाइट 797: 2 जून, 1983 को 33 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे एयर कनाडा फ्लाइट 797 के टॉयलेट में आग लगी और धुआं इतना फैल गया कि लोग बाहर नहीं निकल पाए. इस घटना के बाद प्लेन के टॉयलेट में स्मोक डिटेक्टर और ऑटोमैटिक आग बुझाने वाले डिवाइस जरूरी अनिवार्य किए गए. साथ ही फर्श पर चमकने वाली पट्टियां लगाई गईं, ताकि धुएं में भी रास्ता दिखे.

डेल्टा एयरलाइंस फ्लाइट 191: 2 अगस्त, 1985 को डलास के फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस फ्लाइट 191 की लैंडिंग के समय विमान अचानक हवा का नीचे की ओर दबाव में फंस गया और हादसे का शिकार हो गया. इसके बाद विमानों में फॉरवर्ड-लुकिंग रडार लगाए गए, जो पायलट को पहले ही चेतावनी दे देते हैं कि आगे खतरनाक हवा का झोंका है.

यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 232: 19 जुलाई, 1989 को डेनवर से शिकागो जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 232 के पिछले इंजन का पंखा फटने से हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया और प्लेन आउट ऑफ कंट्रोल हो गया. इस घटना के बाद इंजनों की जांच के तरीके बदले गए और भविष्य के विमानों में बैकअप सुरक्षा प्रणालियां जोड़ी गईं, ताकि एक हिस्सा फेल होने पर भी विमान काबू में रहे.

अलोहा एयरलाइंस फ्लाइट 243: 28 अप्रैल, 1988 को बोइंग 737 ने हवाई के हिलो से होनोलूलू के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तभी 19 साल पुराने इस विमान की छत का हिस्सा उड़ गया, क्योंकि धातु कमजोर हो चुकी थी. इस घटना के बाद ‘वृद्ध विमान कार्यक्रम’ शुरू हुआ. अब पुराने हो चुके विमानों की बहुत बारीकी से जांच की जाती है.

यूएस एयरवेज फ्लाइट 427: 8 सितंबर, 1994 को जब यूएस एयरवेज की फ्लाइट संख्या 427 पिट्सबर्ग में लैंड करने वाली थी, तभी अचानक प्लेन का रडर जाम हो गया, जिसकी वजह से बोइंग 737 बाईं ओर लुढ़क गई. इस हादसे के बाद बोइंग ने हजारों विमानों के रडर सिस्टम को बदला और सुरक्षा के लिए नए पुर्जे लगाए.

वैल्यूजेट फ्लाइट 592: 11 मई, 1996 को मियामी के पास एवरग्लेड्स में वैल्यूजेट 592 के कार्गो होल्ड में रखे केमिकल्स से आग भड़क गई. इस भयावह हादसे के बाद प्लेन में सामान रखने वाले हिस्से में भी स्मोक डिटेक्टर और फायर सिस्टम अनिवार्य कर दिए गए और खतरनाक सामान ले जाने के नियम कड़े हुए.

टीडब्ल्यूए फ्लाइट 800: 17 जुलाई, 1996 को जेएफके से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाले टीडब्ल्यूए फ्लाइट 800 के ईंधन टैंक में बिजली की चिंगारी उठने से जबरदस्त विस्फोट हुआ और विमान हवा में फट गया. इस हादसे के बाद विमान के ईंधन टैंकों में नाइट्रोजन गैस डालने की प्रणाली विकसित की गई, ताकि चिंगारी लगने पर भी विस्फोट न हो.

स्विसएयर फ्लाइट 111: 2 सितंबर, 1998 को न्यूयॉर्क से जिनेवा जा रही स्विसएयर की फ्लाइट संख्या 111 के इन फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होने से आग फैल गई. इस घटना के बाद विमानों में इस्तेमाल होने वाली वायरिंग कवर को बदलकर उन्हें अग्निरोधी बनाया गया.

एयर फ्रांस 447: 1 जून, 2009 को रियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाले एयर फ्रांस 447 में गति मापने वाला यंत्र जाम हो गया और ऑटोपायलट सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया. इस कारण पायलट घबरा गए और प्लेन को संभाल नहीं पाए. इस घटना से सबक लेते हुए पायलटों को अब मशीनों पर कम निर्भर रहने और मैन्युअल विमान उड़ाने की कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है.

मलेशिया एयरलाइंस 370: 8 मार्च, 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जा रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट 370 रहस्यमय तरीके से गायब हो गई और आज तक उसका कोई अता-पता नहीं है. इस घटना के बाद अब हर प्लेन के लिए रियल-टाइम ट्रैकिंग अनिवार्य है, ताकि समुद्र के ऊपर भी उनकी सही लोकेशन पता रहे.

लायन एयर और इथियोपियन एयरलाइंस: 29 अक्तूबर, 2018 को इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित सोकार्नो-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद दो विमान जावा सागर में गिर गए. दरअसल, बोइंग 737 मैक्स का एक नया सॉफ्टवेयर (MCAS) प्लेन की नोक को बार-बार नीचे झुका रहा था, जिससे यह हादसा हुआ. इसके बाद सॉफ्टवेयर को पूरी तरह बदला गया, और पायलट को इस विशेष सिस्टम की अलग से ट्रेनिंग अनिवार्य की गई.

 

SendShare197Tweet123
Aam Jan

Aam Jan

railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In