नई दिल्ली। इजरायल-ईरान युद्ध का आज आठवां दिन है, ये जंग और भी भीषण होती जा रही है। अमेरिका ने धमकी दी है वो ईरान के मिसाइल लॉन्चर को तबाह कर देगा। इस बीच IDF की ओर से एक 3डी एनिमेशन वीडियो जारी किया गया है, जिसे कथित तौर पर खामनेई का बंकर बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में बहस छेड़ दी है।
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई। हमले के समय खामनेई तेहरान स्थित अपने कंपाउंड में मौजूद थे।
लीडरशिप कंपाउंड में था खामनेई का बंकर- दावा
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में आईडीएफ के मुताबिक, तेहरान के मध्य इलाके में लीडरशिप कंपाउंड में बने ये बंकर बने थे। इसमें कई अंडर ग्राउंड सुरंगे, अलग-अलग आने-जाने के रास्ते और खामनेई का मीटिंग रूम भी था। यहीं पर बैठकर युद्ध की रणनीति तैयार की जाती थी।
वीडियो में क्या है?
इजरायल की ओर से जारी 3डी वीडियो में बंकर की बनावट को दिखाया गया है। इसमें एंट्री प्वाइंट, सुरंग और आस-पास के रिहायसी इलाकों के नक्शे भी दिखाई गए हैं।
30 सेंकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इजरायली विमानों मे लीडरशिप कंपाउंड पर लड़ाकू विमानों से बारूद बरसाकर अंडर ग्राउंड बंकर को निशाना बनाया। इजरायल का दावा है कि हमले के समय खामनेई इसी बंकर में थे, जहां इजरायली मिसाइलों ने उन्हें निशाना बनाया।

























































