नई दिल्ली। रिचार्ज ना होने से के कारण कई लोगों के सिम कार्ड बंद हो जाते हैं। करीब 90 दिनों तक बंद रहने के बाद नंबर दूसरे व्यक्ति को मिल जाता है जिससे काफी परेशानी होती है, हालांकि अब आप अपने बंद हुए मोबाइल नंबर का दोबारा चालू करवा सकते हैं।
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड या बैंक अकाउंट से जुड़ा है और आप समय पर रिचार्ज करना भूल गए हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ऐसे ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है, जिसके जरिए बंद नंबर को दोबारा चालू कराया जा सकता है।
449 रुपये में मिलेगा 90 दिन का प्लान
कंपनी के इस ऑफर के तहत ग्राहक सिर्फ 449 रुपये में अपना नंबर फिर से एक्टिव कर सकते हैं। इस प्लान के साथ 90 दिनों की वैधता दी जा रही है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, कुल 5GB डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है। यानी कम खर्च में ग्राहकों को लंबी वैधता और जरूरी सुविधाएं मिल सकती हैं।
ऐसे करा सकते हैं रिचार्ज
ग्राहक इस प्लान का रिचार्ज अपने नजदीकी बीएसएनएल रिटेलर के पास जाकर कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी स्मार्ट तरीके से रिचार्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए ग्राहक कंपनी के चैटबॉट लिंक के माध्यम से भी रिचार्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया और आसान हो जाती है।
सीमित समय के लिए है ऑफर
कंपनी ने बताया है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इस सुविधा का लाभ 31 मार्च 2026 तक उठा सकते हैं। ऐसे में जिन लोगों का बीएसएनएल नंबर बंद हो गया है या जल्द बंद होने वाला है, वे इस ऑफर का फायदा उठाकर अपने नंबर को दोबारा सक्रिय करा सकते हैं।

























































