मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की रणभेरी अभी से बजने लगी है। ‘मिशन 300 पार’ के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। इस बार पार्टी की रणनीति साफ है—हर सीट पर ऐसे चेहरे को मैदान में उतारना जो न केवल स्वच्छ छवि का हो, बल्कि जिसकी जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत हों। इसी कड़ी में श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन सीट से एक नाम सबसे प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है, वह है प्रखर भाजपा नेता और समाजसेवी ललित भारद्वाज उर्फ ‘बबलू पंडित’ का।

स्वच्छ छवि और जमीनी पकड़ बनी ताकत
पार्टी सूत्रों और राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ललित भारद्वाज भाजपा के सभी कड़े मापदंडों पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से संगठन को मजबूती देने वाले बब्लू पंडित की पहचान एक ईमानदार और सुलभ नेता की है। स्थानीय जनता के बीच उनकी सहज उपलब्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें रेस में सबसे आगे खड़ा कर दिया है।

संत समाज और युवाओं का मिल रहा भारी समर्थन
ब्रज भूमि संतों और आध्यात्म की भूमि है। ललित भारद्वाज की सबसे बड़ी मजबूती संत समाज के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और संतों के बीच उनकी लोकप्रियता है। इसके साथ ही, युवाओं के बीच भी उनका जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। गरीबों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने वाले बब्लू पंडित ने क्षेत्र में एक बड़ा और समर्पित वोट बैंक तैयार कर लिया है, जो किसी भी चुनाव के समीकरण बदलने की क्षमता रखता है।

दिग्गज नेताओं का मिला सकारात्मक संकेत
बताया जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी ललित भारद्वाज के नाम पर सकारात्मक रुख दिखाया है। दिग्गज नेताओं का मानना है कि बब्लू पंडित जैसे ऊर्जावान और निष्कलंक चेहरे को मौका देने से न केवल ब्रज क्षेत्र में जीत सुनिश्चित होगी, बल्कि कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार होगा।
पार्टी के ‘ग्रीन सिग्नल’ के बाद बबलू पंडित ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता और रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। यदि वे चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो मथुरा-वृंदावन का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

























































