नई दिल्ली। ईरान को लेकर बढ़ते तनाव और बैकचैनल बातचीत की अटकलों के बीच व्हाइट हाउस की एक पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। अमेरिका की ओर से जारी इस संदेश को महज एक मोटिवेशनल लाइन मानकर नजरअंदाज करना आसान नहीं है, क्योंकि समय और संदर्भ इसे कहीं ज्यादा तेज संकेत बना रहे हैं। पूरी बात को ऐसे समझिए कि सोमवार को व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिख कि लॉक्ड-इन मोड: एक्टिवेटेड, नो एक्सक्यूज, जस्ट विन।
ऐसे तनावपूर्ण समये में व्हाइट हाइस के इस पोस्ट ने एक साथ कई सवाल खड़े दिए हैं। सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि बातचीत की डगर पर ईरान अपना रुख साफ नहीं कर रहा, तो क्या अमेरिका कुछ बड़ा करने जा रहा है?
सवाल ये भी पूछे जा रहे हैं कि सोमवार का दिन तेहरान में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं ट्रंप? इतना ही नहीं ये सवाल तो खूब पूछे जा रहे हैं कि बातचीत की मेज पर ईरान को लाने के लिए अब अमेरिका का यह आखिरी अल्टीमेटम है? आइए पहले व्हाइट हाउस के इस पोस्ट को समझते हैं।

























































