नई दिल्ली: आज के डिजिटल दौर में आपकी पर्सनल जानकारी जैसे फोन नंबर, ईमेल आईडी, घर का पता या दूसरे पर्सनल डिटेल्स का लीक होने का बड़ा खतरा रहता है. कई बार ये जानकारी Google Search के जरिए आसानी से दिखाई भी देने लगती हैं. इससे साइबर अपराधियों को फ्रॉड, स्पैम कॉल और जरूरी जानकारी की चोरी मिल जाती है और फिर आपके साथ साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है. अगर आपकी भी पर्सनल जानकारी गूगल सर्च रिजल्ट में कभी दिखाई दी है, या दिखाई दे रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. गूगल पर ऐसे मामलों के लिए कुछ खास टूल मौजूद है, जिसकी मदद से आप अपनी पर्सनल डिटेल्स को सर्च रिजल्ट्स से हटाने का रिक्वेस्ट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका प्रोसेस…
कैसे पता करें कि गूगल पर आपकी क्या जानकारी मौजूद है?
- इसके लिए आपकी मदद करेगा गूगल का टूल Results About You.
- सबसे पहले आपको गूगल के टूल Results About You पर जाना होगा और अपने गूगल अकाउंट से लॉगइन करना होगा.
- यहां अपना फोन नंबर, ईमेल और घर का एड्रेस लिखें, जिसे आप मॉनिटर करना चाहते हैं.
- अब अलर्ट का तरीका ईमेल या गूगल ऐप नोटिफिकेशन में से किसी एक को सेलेक्ट करें.
- इसके बाद गूगल स्कैन करके आपको एक रिपोर्ट देगा, जिससे पता चल जाएगा कि आपकी जानकारी कहां-कहां दिख रही है.
सर्च रिजल्ट से ऐसे हटाएं अपनी जानकारी
अब आप डेस्कटॉप या मोबाइल पर सर्च करते समय भी सीधे रिक्वेस्ट डाल सकते हैं-
- इसके लिए आपको गूगल सर्च पर जाना होगा और रिजल्ट को खोजना होगा जिसमें आपकी जानकारी है.
- रिजल्ट के पास दिख रहे थ्री-डॉट पर क्लिक करें.
- अब आपको Remove result ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें.
अब कारण बताएं जैसे
पर्सनल जानकारी दिख रही है या कंटेंट पुराना हो चुका है और रिक्वेस्ट सबमिट कर दें और फिर जानकारी अपडेट हो जाएगी.
मैनुअल रिक्वेस्ट का प्रोसेस जान लीजिए
अगर आपकी बहुत ज्यादा पर्सनल जैसे सरकारी आईडी, बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स, पासवर्ड या मेडिकल रिकॉर्ड्स लीक हुए हैं, तो आप सीधे गूगल के सपोर्ट पेज पर जा सकते हैं.
- इसके लिए आपको गूगल के Personal Content Removal सपोर्ट पेज पर जाना होगा.
- यहां अपनी समस्या से जुड़ी कैटेगरी चुनें.
- फॉर्म में उस पेज का URL और पूरी जानकारी भरकर सबमिट कर दें.
पुरानी तस्वीरें और डेटा को कैसे हटाएं?
- कई बार आप किसी वेबसाइट से अपनी जानकारी या फोटो हटा देते हैं, लेकिन गूगल सर्च में वह फिर भी दिखाई देती है.
- पुरानी जानकारी को हटाने के लिए गूगल के Remove outdated content टूल पर जाना होगा.
- यहां उस पेज का URL डालकर सबमिट कर दें.
- वहीं अगर पुरानी तस्वीरों को हटाना है, तो गूगल इमेजेस में जाकर उस फोटो का URL कॉपी करें और गूगल के रिमूवल टूल में जाकर रिक्वेस्ट डाल दें.
























































