नई दिल्ली: ड्राइव करते समय स्पीड कैमरा या पुलिस ट्रैप का पता लगना सभी के लिए जरूरी होता है। कई यूजर्स चालान से बचने के लिए ऐसी जानकारी चाहते हैं। Google मैप्स नहीं, बल्कि Google का एक और ऐप इस काम के लिए सबसे बेहतर है इस ऐप का नाम Waze है। जानें कैसे करें इसे एक्टिवेट और पाएं बिना रुकावट सफर का मज़ा।
रीयल-टाइम अपडेट मिलते हैं
यह Google की ही एक सर्विस है, लेकिन Google Maps की बजाय इसका अपना अलग प्लेटफॉर्म है। Waze पर यह सुविधा डिफॉल्ट होती है और इसमें यूजर्स को रीयल-टाइम अपडेट मिलते हैं, जिससे ड्राइविंग और भी सेफ और आसान हो जाती है।
Waze ऐप क्या है?
Waze एक्ट्राफ़िक ऐप है जो रियल-टाइम navigation स्पीड कैमरा और पुलिस ट्रैप अलर्ट, और user-generated incident reporting की सुविधा देता है। यह Google द्वारा अधिग्रहित है लेकिन Google Maps से अलग ही काम करता है।
Speed cams और Police Alerts
Waze यूजर्स को जब वे speed कैमरे या पुलिस ट्रैप के पास से गुजरते हैं, तो वायरल अलर्ट भेजता है। यह फीचर Maps में मौजूद नहीं है। Waze में यह जानकारी real-time और community-generated होती है किसी गाड़ी ने ट्रैप देखा तो तुरंत संकेत मिलता है।
Waze के प्लस प्वाइंट्स
जब आप speed cam के नज़दीक पहुंचते हैं, तो ऐप आपको वॉयस और विज़ुअल अलर्ट भेजता है यह सभी ड्राइविंग मोड्स में काम करता है, चाहे स्क्रीन off हो या बैकग्राउंड में चल रही हो। ऐप केवल उसी दिशा में होती घटनाओं की रिपोर्ट करता है जो आपके रास्ते में हो रही हैं, इससे फालतू जानकारी नहीं मिलती।

























































