नई दिल्ली: विराट कोहली टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 10 मैचों में 429 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 196 रन बना चुके हैं। वे इस बार फॉर्म में रहे तो विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं।
भुवनेश्वर का रिकॉर्ड भी खतरे में
भुवनेश्वर कुमार के नाम टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट निकाले हैं। राशिद खान और हार्दिक पांड्या उनके करीब हैं, जो 11-11 विकेट निकाल चुके हैं। हारिस राउफ और मोहम्मद नवाज 8-8 विकेट निकाल चुके हैं।
विराट का एक और रिकॉर्ड लिस्ट में
विराट कोहली के नाम टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है। टी20 एशिया कप में उन्होंने 122 रनों की पारी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी। हॉन्ग कॉन्ग के लिए बाबर हयात ने भी 122 रन बनाए हैं। कोई बल्लेबाज इस बार ये रिकॉर्ड तोड़ भी सकता है।
रिजवान के रिकॉर्ड पर भी खतरा
एक एशिया कप एडिशन मे सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनत जयसूर्या के नाम दर्ज है। उन्होंने 2008 में 378 रन बनाए थे, जबकि टी20 फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान ने 281 रन बनाए हैं। इनमें से रिजवान का एक रिकॉर्ड टूट सकता है।
भारत और श्रीलंका के पास सुनहरा मौका
भारत और श्रीलंका के पास दो टी20 एशिया कप जीतने का मौका है। भारत ने 2016 में और श्रीलंका ने 2022 में टी20 एशिया कप जीता था। अगर इंडिया और श्रीलंका में से कोई भी टीम इस बार टी20 एशिया कप जीतेगी तो वह वनडे और टी20 फॉर्मेट में एक से ज्यादा एशिय कप जीतने वाली टीम बन जाएगी।

























































