नई दिल्ली। ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शाम 6 बजे तक 1.5 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के 59307 टिकट बिक चुके हैं. वहीं ब्लॉक सीट के साथ फिल्म ने 4.08 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को पूरे इंडिया में 8032 शोज मिले हैं. बता दें कि फिल्म के हर घंटे 1 हजार से ज्यादा टिकट बिक रहे हैं. फिल्म के ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई करने की उम्मीदें हैं.
बता दें कि फिल्म के हर घंटे 1 हजार से ज्यादा टिकट बिक रहे हैं. मुंबई और NCR सबसे स्ट्रॉन्ग मार्केट बनकर उभरे हैं. एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र सबसे आगे है. दूसरे नंबर पर दिल्ली है.
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं. ये सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का चौथा पार्ट है. फिल्म के 15 से 16 करोड़ के बीच में ओपनिंग करने की खबरें हैं. फिल्म के बाकी तीन पार्ट्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.
‘इसमें हिंदू-मुस्लिम वाली क्या बात है’? ‘देऊळ बंद 2’ के लिए मदद करने पर ट्रोल हुए थे शाहरुख खान, अब डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे ये स्टार्स
बता दें कि फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 23 मिनट का है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. वहीं रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी, रवि किशन अहम रोल में हैं. फिल्म में संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था. अब फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक्टर्स भी फिल्म का जोरों से प्रमोशन कर रहे हैं.

























































