नई दिल्ली। राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज में अरशद वारसी और राजकुमार हिरानी मुन्नाभाई एमबीबीएस के बाद लगभग 20 साल बाद साथ वापस आए हैं।अगर आपको सस्पेंस के साथ हल्की कॉमेडी पसंद है तो आपको ये सीरीज पसंद आएगी।
क्या है प्रीतम एंड पेड्रो का प्लॉट?
जियो हॉटस्टार सीरीज की प्रीतम एंड पेड्रो के प्लॉट की बात करें तो ये सीरीज एक ऐसे पुलिसवाले (पेड्रो) की कहानी है जिसे क्राइम सॉल्व करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लेना नहीं आता, वो अपने दिमाग की सूझबूझ से क्राइम को सॉल्व करता है। हालांकि, पेड्रो का जीवन तब बदलता है जब उसका सामना एक ऐसे जीनियस (प्रीतम) से होता है जो लैपटॉप के सामने बैठे-बैठे फटाफट क्राइम को सॉल्व करने का हुनर रखता है।
पसंद आएगी प्रीतम और पेड्रो की जोड़ी
प्रीतम और पेड्रो के जीवन में अपने भी कुछ राज हैं, जो वो एक दूसरे से पहले तो छिपाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे जब दोनों दोस्त बनते हैं तो एक दूसरे से अपने राज भी बताते हैं। प्रीतम और पेड्रो कैसे एक दूसरे के साथ मिलकर पहले तो छोटे-छोटे क्राइम, फिर बाद में एक बच्चे की किडनैप होने की मिस्ट्री को सुलझाते हैं, ये देखना काफी दिलचस्प है।
सस्पेंस और कॉमेडी का बढ़िया कॉकटेल
इस सीरीज में सस्पेंस है, कॉमेडी है और बच्चों के उस खेल के बारे में भी दिखाया गया है जो काफी साल पहले आया था। उस खेल के बाद बच्चे सुसाइड कमिट कर लेते थे। इस खेल का नाम था ब्लू व्हेल। ब्लू व्हेल पर सीरीज में अच्छे से बात की गई है।
प्रीतम एंड पेड्रो
पहला एपिसोड: इस सीरीज के पहले एपिसोड की बात करें तो उसका नाम है पनिशमेंट पोस्टिंग। इस एपिसोड में दिखाया गया है कि पेड्रो जिसे साइबर क्राइम सुलझाना पसंद नहीं है, उसे एक घटना ते बाद साइबर सेल में ही ट्रांसफर कर दिया जाता है। पेड्रो पहले ही दिन साइबर सेल में परेशान हो जाता है और इस जुगत में लग जाता है कि कैसे वो अपना ट्रांसफर फिर से क्राइम ब्रांच में करवा सके।
दूसरा एपिसोड: दूसरे एपिसोड का नाम है द मिसिंग बॉय। इस एपिसोड में पेड्रो के पास एक मौका है कि वो अपना ट्रांसफर फिर से क्राइम ब्रांच में करवा सके। उसे मिनिस्टर के बेटे की किडनैपिंग के बारे में पता चलता है। मिसिंग लड़के को ढूंढने में पेड्रो को प्रीतम का साथ मिलता है।
तीसरा एपिसोड: तीसरे एपिसोड की बात करें तो इस एपिसोड का नाम है ब्लैकमेल। मिनिस्टर को उसके बेटे के किडनैपर का कॉल आता है। प्रीतम और पेड्रो इस कॉल को सुनते हैं इसके बाद उस किडनैपर को पकड़ने का प्लान बनाते हैं, लेकिन लोकेशन ट्रेस होने के बाद भी किडनैपर को पकड़ना उतना आसान नहीं है।
चौथा एपिसोड: चौथे एपिसोड का नाम है द ब्लू व्हेल। इस एपिसोड में प्रीतम बताता है कि कैसे द ब्लू व्हेल की वजह से बच्चे सुसाइड कर लेते हैं। इस एपिसोड में पेड्रो के सामने उसके पास्ट का एक ऐसा राज खुलता है जिससे वो बुरी तरह टूट जाता है।
पांचवा एपिसोड: पांचवे एपिसोड की बात करें तो इसका नाम है कैच मी इफ यू कैन। इस एपिसोड में अब बच्चे का मिसिंग केस सिर्फ उस बच्चे का नहीं रहता। प्रीतम के सामने उसका डरावना राज खुलता है। किडनैपर अब बच्चे से ज्यादा प्रीतम से बदला लेना चाहता है।
छठा एपिसोड: छठे एपिसोड का नाम है द ट्रैप। प्रीतम जो खुद को जीनियस समझता है, उसका सामना एक अपने जैसे ही जीनियस मार्टिन (विक्रांत मैसी) से होता है। वो और पूरी पुलिस की टीम एक एक करके मार्टिन के जाल में फंसते जाते हैं। बच्चा कहां मिलता है, ये देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
निगेटिव रोल में विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी निगेटिव रोल में नजर आए हैं। उन्होंने अपने रोल को बखूबी निभाया है। मार्टिन क्यों प्रीतम से बदला लेना चाहते है, ये राज सीरीज का एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट है।
सीरीज की कास्ट
कुल मिलाकर प्रीतम एंड पेड्रो एक मजेदार सस्पेंस कॉमेडी थ्रिलर है। इस सीरीज को 7. 8 रेटिंग मिली है। सीरीज में अरशद वारसी (पेड्रो) वीर हिरानी (प्रीतम), विक्रांत मैसी (मार्टिन), बोमन ईरानी (कैमियो), मोना सिंह, राजेश शर्मा जैसे कलाकार नजर आए हैं। वहीं, इस सीरीज में वीरेंद्र सहवाग और संजय दत्त का एक कैमियो भी है।

























































