नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स पर 8 एपिसोड्स की सीरीज ने तहलका मचाया हुआ है. इस डार्क फैंटेसी फिल्म को आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. रिलीज होते ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम ‘द ईस्ट पैलेस’ है. ये डार्क फैंटेसी सीरीज नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. अगर आप भी डार्क फैंटेसी सीरीज देखने के शौकीन हैं तो वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
सीरीज की कहानी
सीरीज की कहानी जोसियन साम्राज्य के इर्द-गिर्द घूमती है. एक शापित महल में एक के बाद एक शाही इंसान की हत्या होती हैं. वहीं ये आत्माएं अपने हत्यारों से बदला लेती दिखाई देती हैं. वहीं वंश को नष्ट होने से बचाने के लिए राजा दो भूत पकड़ने वालों को नौकरी पर रखते हैं. इस दौरान कहानी में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स
राजा जिन 2 लोगों को भूत पकड़ने के लिए नौकरी पर रखता है उनमें से एक आत्माओं की दुनिया में जा सकता है और बुरी आत्माओं को अपनी तलवार से मार सकता है. वहीं दूसरा मरे हुए लोगों की आवाज सुन सकती है और उनसे बात कर उनके बारे में जानती है. क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच करनी होगी.
इन सीरीज को छोड़ा पीछे
नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज दूसरे नंबर पर छाई हुई है. वहीं इस सीरीज ने बड़ी-बड़ी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’, ‘सुपर सुब्बू’, ‘आई विल फाइंड यू’, ‘टीच यू ए लेसन’ और ‘अवतार: द लास्ट एयरबेंडर’ जैसी सीरीज शामिल हैं.
सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग
‘द ईस्ट पैलेस’ की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. वहीं इस डार्क फैंटेसी सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रोह यून-सेओ, नाम जू-ह्युक, चो सेउंग-वू और जांग यंगनाम लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

























































