नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे खास माना जाता है। इस बार सावन सिर्फ धार्मिक वजहों से ही नहीं, बल्कि ज्योतिष के लिहाज से भी खास रहने वाला है। इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। बुध मार्गी होंगे, शुक्र और मंगल राशि बदलेंगे, जबकि सूर्य भी नई राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों के बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि ज्योतिषाचार्य अंजन कुमार साबत जी का कहना है कि मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए यह समय ज्यादा शुभ रह सकता है।
सावन में कौन-कौन से ग्रह बदलेंगे?
सावन के दौरान सबसे पहले बुध की चाल में बदलाव होगा। इसके बाद शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। फिर मंगल का गोचर होगा। महीने के बीच में सूर्य भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं शनि पूरे सावन में वक्री रहेंगे।
आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए शुभ रहेगा सावन का महीना
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए सावन अच्छा रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार करने वालों को नए काम मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय राहत देने वाला हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। नौकरी में मेहनत का फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजना पर काम शुरू करने का भी अच्छा समय माना जा रहा है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को धन और करियर के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की मेहनत रंग ला सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। कारोबार में भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने विवाद का समाधान भी निकल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं। नई नौकरी, यात्रा या किसी नए काम की शुरुआत के योग बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी अच्छी खबर मिल सकती है।
क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य अंजन कुमार साबत जी?
ज्योतिषाचार्य अंजन कुमार साबत जी के अनुसार सावन में भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

























































