नई दिल्ली: मानसून का मौसम अपने साथ सुहाना मौसम तो लाता है, लेकिन इसके साथ ही सर्दी, खांसी और बुखार जैसी हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी आम हो जाती हैं। ऐसे में लोग अक्सर डॉक्टर के पास जाने के बजाय घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, जिनमें अदरक की चाय और काढ़ा सबसे आगे रहते हैं। हालांकि, लोगों के मन में अक्सर यह असमंजस रहता है कि इन दोनों में से किसे चुनना उनकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं कि बारिश के इस मौसम में कौन सा ऑप्शन आपको चुस्त और दुरुस्त रख सकता है।
अदरक की चाय कब है फायदेमंद
हल्की ठंड, गले की खराश या बारिश के मौसम में गर्म चाय पीने की इच्छा होने पर अदरक की चाय बेहतरीन ऑप्शन है। यह गले को राहत और शरीर को गरमाहट देती है। ध्यान रखें कि चाय में चीनी कम हो और इसकी मात्रा सीमित ही रखें।
काढ़े का सेवन कब रहता है सही
सर्दी और खांसी की समस्या ज्यादा होने पर लोग काढ़ा चुनते हैं। इसमें अदरक के साथ तुलसी, काली मिर्च और दालचीनी मिलाई जाती है, जिससे रोग इम्यूनिटी बढ़ती है। हालांकि, अत्यधिक काढ़ा पीने से पेट में जलन हो सकती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
बरसात में इन बातों का रखें ध्यान
मानसून में केवल चाय या काढ़े पर निर्भर न रहें। साफ और ताजा खाना खाएं, बाहर के फास्ट फूड से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। यदि कई दिनों तक बुखार या सांस लेने में परेशानी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

























































