नई दिल्ली। सूर्य ग्रहों के राजा हैं। इस समय बुध और मायावी केतु के साथ सूर्य युति कर रहे हैं। सूर्य की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर कुछ- न कुछ प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अच्छी खबर लेकर आता है तो कुछ राशि वालों के लिए यह मुश्किल समय का कारण भी बन सकता है। इस समय केतु के मघा नक्षत्र में सूर्य गोचर कर रहे हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, 31 अगस्त 2026 से पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य गोचर करेंगे। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। इस नक्षत्र में ग्रहों के राजा सूर्य लगभग 13 दिनों तक विराजने वाले हैं। सूर्य के नक्षत्र गोचर करने से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। आइए पंडित जी से जानते हैं सूर्य के इस नक्षत्र गोचर करने से किन राशियों को फायदा हो सकता है –
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अंजन साबत के अनुसार, सूर्य के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने से लगभग 4 राशियों के लिए समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं –
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करना कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी किस्मत चमक सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करना कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। विवाहित जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे।

























































