नई दिल्ली। साउथ फिल्म टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर तगड़ा माहौल बनाया और 150 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही. लेकिन फिल्म को दूसरे ही दिन बड़ा झटका लगा है. इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने रिलीज डे पर जो माहौल बनाया था वो अब सिमटता नजर आ रहा है. पहले दिन के मुकाबले टॉक्सिक के दूसरे दिन का कलेक्शन आधे से भी कम रहा है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में दुनियाभर में कितनी कमाई कर के दिखा दी है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन टॉक्सिक के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 36.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म का ये कलेक्शन बताता है कि टॉक्सिक को दर्शकों का ज्यादा प्यार नसीब होता नजर नहीं आ रहा है. यश के स्वैग को देखने के लिए पहले दिन भारी संख्या में दर्शक फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे थे. लेकिन दूसरे दिन फैंस के बीच फिल्म को लेकर वैसा इंटरेस्ट नजर नहीं आया. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन भी घटकर आधा हो गया.
दुनियाभर में टॉक्सिक ने कितने रुपये कमाए?
वहीं दो दिनों में अब टॉक्सिक का नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 164.50 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद की जा रही थी. वहीं दो दिनों में टॉक्सिक का ओवरसीज कलेक्शन 26.25 करोड़ रुपये का रहा है. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का 2 दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 190.75 करोड़ रुपये का रहा है. ऐसे में फिल्म के लिए आने वाले समय में सबकुछ इतना आसान नहीं रहने वाला है. देखना होगा कि फिल्म वीकेंड के बचे हुए दो दिनों में कितनी कमाई कर के दिखाती है.
क्या टॉक्सिक पार कर पाएगी 1000 करोड़ रुपये?
जो भी फिल्में 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करती हैं उनकी कमाई कम से कम शुरुआत के 4-5 दिन तो बंपर होती है. धुरंधर इसका एक अपवाद हो सकता है. लेकिन टॉक्सिक की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में आई गिरावट ने कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. अब फिल्म 1000 करोड़ भी पार कर पाएगी कि नहीं ये मेकर्स के लिए चिंता का विषय हो सकता है. फिल्म के आने वाले दो दिन इसी पर निर्भर करेंगे. अगर फिल्म की कमाई दूसरे दिन की तरह ही रहती है तो निश्चित ही आने वाले समय में इसे खराब वर्ड ऑफ माउथ का नुकसान झेलना पड़ेगा और फिल्म का कलेक्शन 1000 करोड़ नहीं पहुंच पाएगा. इसका बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है जो पार कर पाना फिल्म के लिए मुश्किल नहीं होगा.

























































