नई दिल्ली। अगर आप भी दुकान पर समान खरीदते समय UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो शयद आपने कभी सोचा नहीं होगा कि इस डिजिटल पेमेंट की लागत दुकानदार को भी चुकानी पड़ सकती है. डिजिटल पेमेंट के दौरान व्यापारी लिया जाने वाला Merchant Discount Rate (MDR) कहा जाता है. हालांकि, अलग-अलग पेमेंट माध्यम में इसकी दर अलग हो सकती है.
ऐसे में 4,000 रुपये के पेमेंट को उदाहरण के तौर पर लेकर समझते हैं कि UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में दुकानदार के लिए पेमेंट स्वीकार करने की किस तरह अलग हो सकती है.
क्या होता है MDR चार्ज?
Merchant Discount Rate (MDR) वह चार्ज है, जो किसी कारोबारी को डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने के दौरान पेमेंट से जुड़ी संस्थाओं को देना पड़ सकता है. हालांकि, इसकी दर पेमेंट के तरीके के मुताबिक, कार्ड नेटवर्क, बैंक और कारोबारी की कैटेगरी जैसी चीजों पर डिपेंड कर सकती है. यानी ग्राहक ने अगर 4,000 रुपये का पेमेंट किया है, तो अजरूरी नहीं है कि उस पूरे पेमेंट को स्वीकार करने की लागत जीरो हो.
Credit Card पर कितना खर्च हो सकता है?
क्रेडिट कार्ड से होने वाले पेमेंट पर MDR आमतौर पर डेबिट कार्ड या कुछ दूसरे डिजिटल पेमेंट ऑप्शन के मुकाबले में ज्यादा हो सकता है. उदाहरण के तौर पर अगर किसी पेमेंट पर 2% MDR लागू है, तो 4,000 रुपये के ट्रांजेक्शन पर दुकानदायर की लागत करीब 80 रुपये हो सकती है. हालांकि, वास्तविक डर अलग-अलग मामलों में बदल सकती है.
Debit Card पर कितनी हो सकती है चार्ज?
डेबिट कार्ड से पेमेंट स्वीकार करने पर MDR क्रेडिट कार्ड के मुकाबले में कम हो सकता है. यानी अगर 4,000 रुपये के पेमेंट पर 0.90% की दर से हिसाब लगाया जाए, तो रकम करीब 36 रुपये होगा.
UPI पेमेंट में क्या है दुकानदार की लागत?
UPI पेमेंट की लागत को लेकर किसी एक दर को हर ट्रांजेक्शन पर लागू मानना सही नहीं है. क्योंकि अलग-अलग UPI पेमेंट व्यवस्था और नियमों के आधार पर स्थिति बदल सकती है. अगर दिए गए ढांचे के मुताबिक, 2000 से ज्यादा के पात्र UPI लेनदेन पर 0.4% की आधार दर से MDR की गणना की जाती है. ऐसे में 4,000 रुपये पर 0.4% के हिसाब से यह रकम करीब 16 रुपये बनता है.
दुकानदार के लिए कौन-सा पेमेंट कम खर्च वाला हो सकता है?
- Credit Card: 2% की दर पर करीब 80 रुपये
- Debit Card: 0.90% की दर पर करीब 36 रुपये
- UPI: 0.4% की दर पर करीब 16 रुपये
उदाहरण के तौर पर दिए गए रकम के मुताबिक UPI पेमेंट की लागत डेबिट और क्रेडिट कार्ड दोनों के मुकाबले में काफी कम दिखाई दे रही है.
























































