• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
vaibhav suryavanshi

वैभव के सामने एक-एक करके आए T20I के 6 धमाके… ‘बेबी बॉस’ ने किसे रखा सबसे ऊपर?

October 5, 2026
railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
loan

होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

October 21, 2026
sharad purnima

शरद पूर्णिमा की पूजा में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

October 21, 2026
vande bharat

वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

October 20, 2026
Gold and Silver

सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

October 20, 2026
rohit kohli

रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

October 20, 2026
aadhaar app

आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

October 20, 2026
धनिष्ठा नक्षत्र

धनिष्ठा नक्षत्र में इन उपायों से दूर होंगी जीवन की परेशानियां?

October 20, 2026
पूर्णाहुति में नारियल

पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?

October 19, 2026
Navaratri

नवरात्र : भारत में आस्था, भक्ति, शक्ति और संस्कृति के विविध रंगों का उत्सव

October 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 22, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    railway

    ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

    loan

    होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

    vande bharat

    वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

    Gold and Silver

    सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

    India-France

    फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

    Dussehra

    भारत में ही नहीं इन देशों में भी बड़े स्तर पर मनाया जाता है दशहरा!

    प्रसिद्ध रामचंडी मंदिर

    ओडिशा के इस मंदिर में 16 दिनों की होती है नवरात्र, जानें पौराणिक मान्यताएं

    neet paper leak

    ओडिशा दरोगा पेपर लीक: भर्ती बोर्ड के अधिकारियों पर भी ईडी की नजर

    Election Commission

    चुनाव आयोग के एक फैसले को कांग्रेस क्यों बता रही अपनी जीत?

    economy

    भारत को अपना लक्ष्य पाने के लिए कितनी विकास दर की जरूरत!

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    passwords

    OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

    aadhaar app

    आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

    whatsapp

    5 लाख लोगों ने नकली WhatsApp कर लिया है डाउनलोड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

    claude ai

    Claude AI अब भारत में ही प्रोसेस करेगा डेटा, आपकी निजी जानकारी तक पर क्या होगा असर?

    JioHotstar

    JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक

    5G

    5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

    wi-fi

    घर के लिए सही Wi-Fi Router कैसे चुनें? जानिए

    Type-C

    Type-A या Type-C, किस केबल से जल्दी चार्ज होता है फोन?

    Jio

    5G को लेकर TRAI-Jio आमने सामने, 80% वाले नियमों को लेकर गहमा-गहमी

    screen guard

    कोई भी गार्ड लगाएं नहीं टूटेगा स्क्रीन! सरकार ले आई ऐसा न‍ियम

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    rohit kohli

    रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

    Rinku wins gold

    एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो एफ46 में भारत का धमाल, रिंकू ने जीता गोल्ड

    पैरा एशियन गेम्स

    पैरा एशियन गेम्स का उद्घाटन: भारतीय जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक

    ramayan

    रामायण: मेकर्स प्लान कर रहे 300 पेड-प्रिव्यू शोज! बाकियों से पहले यूं देख पाएंगे यह फिल्म?

    Shubman Gill

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम की सेलेक्शन की 10 बड़ी बातें!

    बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

    बॉलीवुड से अलग, दुनिया में नई पहचान बना रहा भारतीय सिनेमा

    cricket india

    हैदराबाद टी20 के बाद पीएम मोदी से मिलने जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, ये है खास वजह

    jailer 2

    हिंदी में भी रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’, मेकर्स ने दूर किया कन्फ्यूजन

    hanuman ansh

    नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने 10वें शनिवार पैसों का अंबार लगाया

    salman khan

    ‘काला हिरण’ फिल्म पर बढ़ा विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर की अर्जी पर सलमान खान से मांगा जवाब

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Moringa

    मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

    black rice

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है? जानिए सब कुछ यहां

    तांबे के लोटे का पानी

    तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

    stomach

    पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा

    heart attack

    सुबह उठते ही सीने में दर्द को न समझें गैस! हो सकता है हार्ट अटैक का वार्निंग साइन

    turmeric and moringa

    नो केमिकल, बस आयुर्वेद! क्‍यों मह‍िलाओं के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट में बढ़ रहे हल्‍दी-मोर‍िंगा

    apple

    ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

    अर्जुन की छाल

    अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, जानिए इसके फायदे 

    Golden Milk

    क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

    heart attack

    हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home Entertainment Sports

वैभव के सामने एक-एक करके आए T20I के 6 धमाके… ‘बेबी बॉस’ ने किसे रखा सबसे ऊपर?

by Aam Jan
October 5, 2026
in Sports
0
vaibhav suryavanshi
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम भले ही अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा मैच न हों, लेकिन उनके सपने किसी दिग्गज बल्लेबाज से कम नहीं हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने ‘This is Blind Ranking… Bold Manifestations’ नाम से एक खास सेगमेंट में वैभव के सामने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के छह बड़े और रोमांचक कारनामे रखे. इसके बाद इस किशोर बल्लेबाज ने अपनी पसंद के हिसाब से इन छह मोमेंट्स की ब्लाइंड रैंकिंग की.

लिस्ट में ऐसे कारनामे शामिल थे, जिन्हें हासिल करना किसी भी क्रिकेटर के लिए बेहद खास होगा. एक ओवर में छह छक्के, टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक, सबसे लंबा छक्का, भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल शतक, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताना और ऐसा कैच पकड़ना जो क्रिकेट इतिहास में यादगार बन जाए.

यानी वैभव से जब पूछा गया कि इन बड़े सपनों में से कौन सा उनके लिए सबसे ऊपर होगा, तो उन्होंने बिना पूरी लिस्ट देखे अपनी पसंद का क्रम तय किया. यही इस ‘ब्लाइंड रैंकिंग’ को दिलचस्प बनाता है.

नंबर-1… एक ओवर में छह छक्के

वैभव की ब्लाइंड रैंकिंग में सबसे ऊपर है एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा.

छह गेंद और छह छक्के… टी20 क्रिकेट में इससे ज्यादा विस्फोटक दृश्य की कल्पना करना मुश्किल है. वैभव खुद पावर हिटिंग और बड़े शॉट्स के लिए पहचाने जाते हैं, इसलिए उनकी पसंद में यह कारनामा सबसे ऊपर आना भी खासा दिलचस्प है.

भारत की जर्सी में अगर कभी वैभव के बल्ले से छह गेंदों पर छह छक्के निकल गए, तो वह पल सीधे क्रिकेट के सबसे यादगार मोमेंट्स में शामिल हो सकता है.

नंबर-2… सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक

दूसरे नंबर पर वैभव ने चुना टी20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे तेज शतक.

यह सिर्फ शतक बनाने की बात नहीं है. यहां मुकाबला रफ्तार का है. कितनी जल्दी 100 रन पूरे किए जा सकते हैं, यही इस सपने का रोमांच है.

वैभव की बल्लेबाजी का आक्रामक अंदाज देखते हुए यह सपना उनके खेल से भी जुड़ा नजर आता है. अगर भारत के लिए खेलते हुए वह कभी सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं, तो 15 साल की उम्र में चर्चा में आया यह बल्लेबाज इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हो जाएगा.

नंबर-3… सबसे लंबा छक्का

तीसरे नंबर पर है सबसे लंबा छक्का.

वैभव के छह सपनों की इस लिस्ट में पावर का रंग यहां भी नजर आता है. एक ऐसा छक्का, जिसकी दूरी ही उसे दुनिया भर में चर्चा का विषय बना दे.

वैभव ने कम उम्र में जिस तरह बड़े शॉट लगाने की क्षमता दिखाई है, उसे देखते हुए यह सपना उनके क्रिकेटिंग व्यक्तित्व से काफी मेल खाता है.

नंबर-4… भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 शतक

चौथे नंबर पर वैभव ने रखा है भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का सपना.

यह एक मैच या एक सीरीज का लक्ष्य नहीं है. इसके लिए लंबे समय तक टीम इंडिया का हिस्सा बनना होगा, लगातार प्रदर्शन करना होगा और सालों तक रन बनाने होंगे.

यही वजह है कि इस मोमेंट का चौथे नंबर पर होना भी दिलचस्प है. वैभव की नजर सिर्फ एक मैच के धमाके पर नहीं, बल्कि लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर और रिकॉर्ड बुक पर भी है.

नंबर-5… आखिरी गेंद पर छक्का और भारत की जीत

पांचवें नंबर पर आया टी20 क्रिकेट का सबसे रोमांचक सपना- आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को मैच जिताना.

कल्पना कीजिए… भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए छह रन चाहिए. सामने गेंदबाज तैयार है और स्ट्राइक पर वैभव. गेंद बल्ले से टकराती है और सीधे स्टैंड में चली जाती है.

भारत जीतता है और वैभव रातोंरात मैच के सबसे बड़े हीरो बन जाते हैं.

ऐसा पल किसी भी क्रिकेटर के करियर की सबसे खास याद बन सकता है.

नंबर-6… ऐसा कैच जो क्रिकेट इतिहास में याद रहे

छठे नंबर पर वैभव ने चुना ऐसा कैच पकड़ने का सपना, जो क्रिकेट लोककथा नहीं बल्कि क्रिकेट इतिहास का यादगार हिस्सा बन जाए.

यानी उनकी कल्पना सिर्फ बल्ले से रन बनाने तक सीमित नहीं है. वह मैदान पर ऐसा फील्डिंग मोमेंट भी चाहते हैं, जिसे देखकर पूरा क्रिकेट जगत दंग रह जाए.

अब सबसे बड़ा सवाल… लखनऊ में मिलेगा मौका?

वैभव ने अपने छह बड़े टी20 सपनों की रैंकिंग तो कर दी है, लेकिन फिलहाल उनके सामने सबसे बड़ा सवाल किसी रिकॉर्ड का नहीं, बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. इसके बाद मुकाबले 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेले जाएंगे.

सीरीज से पहले सबसे ज्यादा चर्चा दूसरे ओपनिंग स्लॉट को लेकर है. अभिषेक शर्मा का ओपन करना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के बीच मुकाबला दिलचस्प है.

मुख्य कोच गौतम गंभीर भी साफ कर चुके हैं कि उन्होंने वैभव से व्यक्तिगत बातचीत की है. हालांकि, टीम में लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को अचानक हटाना आसान फैसला नहीं है. ऐसे में वैभव को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है.

लेकिन अगर 6 अक्टूबर को लखनऊ में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो यह छह सपनों की लिस्ट सिर्फ एक प्रमोशनल सेगमेंट नहीं रहेगी. इसके बाद असली मंच वैभव के सामने होगा.

एक ओवर में छह छक्के… सबसे तेज शतक… सबसे लंबा सिक्स… आखिरी गेंद पर मैच जिताऊ छक्का… छह सपने हैं, लेकिन शुरुआत सिर्फ एक मौके से होगी. अब देखना है, 15 साल का ‘बेबी बॉस’ लखनऊ में अपने इन सपनों की तरफ पहला कदम बढ़ाता है या नहीं.

SendShare197Tweet123
Aam Jan

Aam Jan

railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In