नई दिल्ली: आज के दौर में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सिर्फ एक पहचान पत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपकी डिजिटल पहचान का सबसे बड़ा और सबसे विश्वसनीय भी है। यही वजह है कि आधार को आज न सिर्फ सरकारी संस्थान, बल्कि प्राइवेट कंपनियां और बैंकिंग सेक्टर भी मान्यता देते हैं। डिटेल में आपको बताते हैं उनके बारे में:
ये है फायदे
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर बैंक अकाउंट खोलने, मोबाइल सिम वेरिफिकेशन कराने, टैक्स रिटर्न फाइल करने, या पासपोर्ट बनवाने तक लगभग हर जगह आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। अब ट्रेन की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए 1 अक्टूबर से आधार को अनिवार्य बनाया जा रहा है। लेकिन, आधार केवल यही तक सीमित नहीं है।
1. आधार से लिंक होगी ट्रेन टिकट बुकिंग 1 अक्टूबर से नियम लागू
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नया नियम लागू करने का फैसला किया है। अब 1 अक्टूबर से ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य होगा। यह कदम फर्जी बुकिंग, टिकट ब्लैकिंग और पहचान संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया गया है। IRCTC के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अब अपने Aadhaar नंबर को अकाउंट से लिंक करना होगा।
2. PAN और इनकम टैक्स से लिंकिंग
Aadhaar को अब PAN कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा यह है कि टैक्स चोरी और डुप्लीकेट PAN की समस्या पर रोक लगी है। जब आप आयकर रिटर्न (ITR) भरते हैं तो Aadhaar के जरिए OTP वेरिफिकेशन किया जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया तेज और सुरक्षित हो जाती है। पहले ITR फाइल करने के बाद मैन्युअल वेरिफिकेशन के लिए फॉर्म भेजना पड़ता था, लेकिन Aadhaar लिंक होने के बाद यह झंझट खत्म हो गया है। अब केवल एक OTP से आपका ITR वेरिफाई हो जाता है और जल्दी प्रोसेस भी होता है।
3. सब्सिडी सीधे अकाउंट में
आधार कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे सरकारी योजनाओं की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों तक पहुंचती है। पहले गैस सब्सिडी, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति या राशन जैसी योजनाओं में बिचौलियों और भ्रष्टाचार की शिकायतें आती थीं, लेकिन अब आधार को बैंक खाते से जोड़ने के बाद पैसे सीधे लाभार्थी के अकाउंट में ट्रांसफर होते हैं। इसे Direct Benefit Transfer (DBT) कहा जाता है।
4. एड्रेस प्रूफ के रूप में उपयोग
Aadhaar कार्ड को अब लगभग हर सरकारी और निजी संस्थान में एड्रेस प्रूफ के तौर पर स्वीकार किया जाता है। चाहे आपको नया गैस कनेक्शन लेना हो, पासपोर्ट बनवाना हो या फिर बच्चे का स्कूल/कॉलेज में एडमिशन करवाना हो – आधार कार्ड पर्याप्त है। पहले एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड, बिजली बिल या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती थी, लेकिन अब Aadhaar ने इस प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इसका QR कोड और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन एड्रेस की ऑथेंटिसिटी को सुनिश्चित करता है।
5. e-KYC से तुरंत वेरिफिकेशन
आधार कार्ड की मदद से e-KYC (Electronic Know Your Customer) प्रक्रिया बेहद आसान और तेज़ हो गई है। पहले बैंक खाता खोलने या सिम कार्ड लेने के लिए दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी, फॉर्म भरना और लंबा वेरिफिकेशन प्रोसेस करना पड़ता था। लेकिन अब Aadhaar आधारित e-KYC से केवल कुछ ही मिनटों में यह काम हो जाता है। बैंकिंग सेक्टर में अकाउंट खोलने, लोन लेने या म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए Aadhaar e-KYC अनिवार्य हो चुका है।

























































