नई दिल्ली: द्वारका एक्सप्रेस पर गुरुग्राम के सेक्टर 103 स्थित हीरो होम्स और अन्य सोसाइटियों को लोग के लोगों को पिछले 15 दिनों से सड़क पर जलभराव से जूझना पड़ रहा है। सोसायटियों की हालत टापू की तरह हो गई है। सोसाइटी के करीब 500 परिवार जलभराव से परेशान हैं। सोसाइटी गेट पर एक फीट तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में पैदल आना-जाना बंद हो गया है। कई स्कूटी सवार इस पानी में गिर चुके हैं। जलभराव में फंसकर कार भी बंद हो रही हैं।
Shocking scenes at #PuriEmerald Bay, Sec-104, Gurugram!
Despite no rain in past 2 days, #society is flooded, residents trapped like on a #waterisland.
Likely cause broken/choked drain or backflow in nearby area.
Waterlogging crisis before situation worsens. Residents demand… pic.twitter.com/5ImQZuwJdh
— Saumya Gupta (@Saumyacritic) September 17, 2025
लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद भी समाधान नहीं निकल पा रहा है। कई दिन पहले यहां सीवेज लाइन टूटी थी, अभी तक यहां से पानी हटाया नहीं गया है।

आरोप है कि जीएमडीए और नगर निगम में शिकायत दी गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। लापरवाह अधिकारियों, मुनाफाखोर बिल्डरों और टैंकर-भू-माफिया गठजोड़ के कारण यह स्थिति बनी है। सोसायटी एंट्री पर जलभराव से बड़ा हादसा होने का खतरा है। रोजाना दुर्घटनाएं इसके कारण हो रही हैं।
आरोप है कि भूजल ऊपर होने की वजह से बेसमेंट की खुदाई के लिए बिल्डर की तरफ से डी-वॉटरिंग की जा रही है। इस पानी को रात के समय सड़क पर छोड़ दिया जाता है, जो इन सोसाइटियों के सामने आकर एकत्रित हो जाता है। करीब एक फीट तक पानी भरने की वजह से स्कूटी और बाइक सवार गिर रहे हैं। कार बंद हो रही हैं। इसकी वजह से इन सोसाइटी के निवासियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

























































