नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, शौर्य, वीरता, प्रापर्टी और क्रोध का कारक माना जाता है। साथ ही मंगल ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में 45 दिन का समय लगाते हैं। आपको बता दें कि जनवरी में मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
2026 की शुरुआत में शुक्र बनाएंगे मालव्य महापुरुष राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग
मेष राशि
मंगल ग्रह का गोचर आप लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस महीने कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यह समय आत्मबल, सफलता और साहस में वृद्धि का है। वहीं परिवार और सामाजिक जीवन में संतोष रहेगा। साथ ही आपकी सृजनात्मक योजनाएं और निवेश इस समय लाभप्रद साबित हो सकते हैं। वहीं इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वहीं साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा। वहीं अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे। वहीं इस दौरान आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही व्यापार और कार्यक्षेत्र में लिए गए फैसले भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। ऑफिस में आपके कार्य की सराहना होगी और किसी वरिष्ठ अधिकारी से प्रशंसा मिलने के शुभ संकेत दिख रहे हैं। वहीं इस समय उन लोगों को लाभ हो सकता है। जिन लोगों का काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है। वहीं आपको भाई और बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।


























































