नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं अनुसार कुछ विशेष वस्तुओं को सीधे हाथ में देने से क्लेश बढ़ता है। जिससे घर की बरकत रुक जाती है, इसलिए इन चीजों को डायरेक्ट हाथ में नहीं रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। साथ ही आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी चीजें हैं।
1. नमक
नमक वैसे तो चंद्रमा और शुक्र का प्रतिनिधि माना जाता है, लेकिन नकारात्मक ऊर्जा को सोखने के कारण इसका संबंध राहु और केतु से भी माना जाता है। यही कारण है कि नमक वाले पानी का पोंछा लगाने से राहु-केतु दोष दूर हो जाता है, इसलिए कभी भी किसी को नमक सीधे हाथ में नहीं देना चाहिए और ना ही किसी से हाथ में लेना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से देने वाले और लेने वाले दोनों के बीच झगड़ा होने की संभावना बढ़ जाती है। सही तरीका ये है कि अगर आप किसी को नमक देना चाहते हैं तो नमक का बर्तन या पैकेट उसके सामने रख दें, जहां से वह खुद ही उसे उठा ले।
2. मिर्च
नमक के अलावा मिर्च भी किसी के हाथ में नहीं रखनी चाहिए। दरअसल मिर्च तीखेपन का प्रतीक है इसलिए इसे सीधे हाथ में देने से आपसी संबंधों में कड़वाहट आती है और छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा होने लगता है।
3. रुमाल
ये ऐसी गलती है जो अमूमन हर कोई करता है। अक्सर घर की महिलाएं ऑफिस जाते समय अपने पति के हाथों में रुमाल देती हैं, वास्तु अनुसार ऐसा करना गलत माना गया है। कहते हैं सीधे हाथ में रुमाल देने से धन की हानि होती है और अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। यदि रुमाल देना ही पड़े, तो उसे ऐसी जगह पर रख दें जहां से सामने वाला व्यक्ति उसे खुद ही ले ले।
4. कैंची, चाकू और सुई
धारदार वाली वस्तुएं जैसे कैंची, चाकू या सुई को भी सीधा किसी के हाथ में नहीं रखना चाहिए। कहते हैं इससे कलह बढ़ता है। चूंकि ये चीजें काटने का काम करती हैं इसलिए इन्हें हाथ में देने से रिश्ते टूटने का डर रहता है।
5. लोहे की वस्तुएं
ज्योतिष शास्त्र अनुसार लोहा शनि देव का प्रतीक माना जाता है इसलिए लोहे की वस्तु सीधे किसी के हाथ में नहीं देनी चाहिए और ना ही किसी से लेनी चाहिए। कहते हैं इससे शनि ग्रह खराब होता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

























































