• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
mamata banerjee

मुस्लिम और महिलाओं के वोट से लेकर SIR तक…इन 5 वजह से ममता बनर्जी की हुई हार

May 5, 2026
Amit Shah

यमुना की सफाई को मिलेगी रफ्तार, अमित शाह ने 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं का किया उद्घाटन

October 22, 2026
elections

UP विधान परिषद चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, सुरक्षा चाक-चौबंद

October 22, 2026
PM modi

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड विकास के प्रमुख केंद्र : पीएम मोदी

October 22, 2026
india defeated new zealand

भारत ने रिकॉर्ड 226 रन चेज करके न्यूजीलैंड को हराया, 1-0 की बढ़त बनाई

October 22, 2026
cm dhami

मदरसों की धार्मिक शिक्षा का पाठ्यक्रम बदला, CM धामी बोले-हिंसा से जुड़ी सामग्री को जगह नहीं

October 22, 2026
railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
loan

होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

October 21, 2026
sharad purnima

शरद पूर्णिमा की पूजा में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

October 21, 2026
vande bharat

वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

October 20, 2026
Gold and Silver

सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

October 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 22, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    Amit Shah

    यमुना की सफाई को मिलेगी रफ्तार, अमित शाह ने 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं का किया उद्घाटन

    elections

    UP विधान परिषद चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, सुरक्षा चाक-चौबंद

    PM modi

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड विकास के प्रमुख केंद्र : पीएम मोदी

    cm dhami

    मदरसों की धार्मिक शिक्षा का पाठ्यक्रम बदला, CM धामी बोले-हिंसा से जुड़ी सामग्री को जगह नहीं

    railway

    ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

    loan

    होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

    vande bharat

    वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

    Gold and Silver

    सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

    India-France

    फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

    Dussehra

    भारत में ही नहीं इन देशों में भी बड़े स्तर पर मनाया जाता है दशहरा!

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    passwords

    OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

    aadhaar app

    आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

    whatsapp

    5 लाख लोगों ने नकली WhatsApp कर लिया है डाउनलोड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

    claude ai

    Claude AI अब भारत में ही प्रोसेस करेगा डेटा, आपकी निजी जानकारी तक पर क्या होगा असर?

    JioHotstar

    JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक

    5G

    5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

    wi-fi

    घर के लिए सही Wi-Fi Router कैसे चुनें? जानिए

    Type-C

    Type-A या Type-C, किस केबल से जल्दी चार्ज होता है फोन?

    Jio

    5G को लेकर TRAI-Jio आमने सामने, 80% वाले नियमों को लेकर गहमा-गहमी

    screen guard

    कोई भी गार्ड लगाएं नहीं टूटेगा स्क्रीन! सरकार ले आई ऐसा न‍ियम

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    india defeated new zealand

    भारत ने रिकॉर्ड 226 रन चेज करके न्यूजीलैंड को हराया, 1-0 की बढ़त बनाई

    rohit kohli

    रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

    Rinku wins gold

    एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो एफ46 में भारत का धमाल, रिंकू ने जीता गोल्ड

    पैरा एशियन गेम्स

    पैरा एशियन गेम्स का उद्घाटन: भारतीय जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक

    ramayan

    रामायण: मेकर्स प्लान कर रहे 300 पेड-प्रिव्यू शोज! बाकियों से पहले यूं देख पाएंगे यह फिल्म?

    Shubman Gill

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम की सेलेक्शन की 10 बड़ी बातें!

    बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

    बॉलीवुड से अलग, दुनिया में नई पहचान बना रहा भारतीय सिनेमा

    cricket india

    हैदराबाद टी20 के बाद पीएम मोदी से मिलने जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, ये है खास वजह

    jailer 2

    हिंदी में भी रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’, मेकर्स ने दूर किया कन्फ्यूजन

    hanuman ansh

    नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने 10वें शनिवार पैसों का अंबार लगाया

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Moringa

    मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

    black rice

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है? जानिए सब कुछ यहां

    तांबे के लोटे का पानी

    तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

    stomach

    पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा

    heart attack

    सुबह उठते ही सीने में दर्द को न समझें गैस! हो सकता है हार्ट अटैक का वार्निंग साइन

    turmeric and moringa

    नो केमिकल, बस आयुर्वेद! क्‍यों मह‍िलाओं के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट में बढ़ रहे हल्‍दी-मोर‍िंगा

    apple

    ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

    अर्जुन की छाल

    अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, जानिए इसके फायदे 

    Golden Milk

    क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

    heart attack

    हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News

मुस्लिम और महिलाओं के वोट से लेकर SIR तक…इन 5 वजह से ममता बनर्जी की हुई हार

by Aam Jan
May 5, 2026
in News, Politics
0
mamata banerjee
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। भगवा पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है। TMC 80 सीटों पर सिमट गई है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जनादेश केवल सत्ता परिवर्तन का संकेत नहीं है, बल्कि यह उस राजनीतिक व्यवस्था में संरचनात्मक दरार को दर्शाता है जिसे ममता बनर्जी ने पिछले डेढ़ दशक में खड़ा किया था।

ममता बनर्जी की हार के 5 कारण

मुस्लिम वोटों का बिखराव

पश्चिम बंगाल के स्थापित राजनीतिक समीकरणों को उलट देने वाले इस चुनाव में BJP की जीत को यह निर्णायक गति केवल पारंपरिक गढ़ों में ही नहीं मिली। बल्कि मुस्लिम बहुल जिलों में अप्रत्याशित बढ़त से भी मिली है। जहां बिखरे हुए अल्पसंख्यक मतों ने खामोशी से उस कहानी को बदल दिया, जो लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पक्ष में रही थी। एक दशक से अधिक समय तक मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में TMC का दबदबा मुस्लिम मतों के लगभग पूरी तरह एकजुट होने पर आधारित रहा, जो इस क्षेत्र के बड़े हिस्सों में आबादी का 50 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्सा है।

वाम मोर्चे के 2011 में पतन के बाद बना। फिर 2021 के ध्रुवीकृत चुनाव के दौरान और मजबूत हुआ यह समूह इस बार बिखरता हुआ दिखाई दिया है, जिसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। आंकड़े बेहद स्पष्ट कहानी बताते हैं। BJP ने 2021 के विधानसभा चुनाव में इन तीन जिलों की 43 विधानसभा सीट में से केवल आठ सीट पर जीत हासिल की थी, जो अब बढ़कर 19 हो गई है।

वहीं, TMC को 2021 में इस क्षेत्र की 35 सीटों पर जीत मिली थी, जो घटकर अब 22 सीट पर आ गई है। बाकी सीट कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और छोटे दलों की झोली में गई हैं, जिनमें हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) भी शामिल है। यह अल्पसंख्यक मतों के बिखराव को दर्शाता है और यह सत्तारूढ़ पार्टी के लिए महंगा साबित हुआ। चुनाव से पहले व्यापक रूप से किए गए आकलनों में कहा गया था कि SIR से मुस्लिम मतदाता टीएमसी के पक्ष में एकजुट हो जाएंगे, लेकिन परिणाम इसके उलट संकेत देता है।

रणनीतिक एकता के बजाय, अल्पसंख्यक वोट कई दलों में बंट गया, जिससे कड़े मुकाबले वाली सीटों पर टीएमसी की बढ़त कमजोर हो गई। इस बदलाव का केंद्र रहे मुर्शिदाबाद में स्थिति विशेष रूप से नाटकीय है। यहां मुस्लिम आबादी 66 प्रतिशत से अधिक है। यह जिला टीएमसी का गढ़ माना जाता था। वर्ष 2021 में पार्टी ने यहां की 22 में से 20 सीट जीती थीं। इस बार उसका प्रदर्शन घटकर 9 सीटों तक सीमित रह गया है। जबकि BJP ने भी इतनी ही सीट हासिल की हैं, जो पिछले चुनाव में उसकी केवल दो सीट के मुकाबले लंबी छलांग है।

महिलाओं के वोट

BJP के अंदरूनी सूत्रों ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि पिछले महीने NDA सरकार द्वारा संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की कोशिशों से मिली मजबूती के चलते विपक्षी पार्टियों के महिला-विरोधी होने का नैरेटिव पश्चिम बंगाल में जमीनी स्तर पर काफी असरदार साबित हुआ। सूत्रों ने कहा कि हालांकि वे अभी भी इसके असर का आकलन कर रहे हैं। लेकिन राज्य में महिलाओं के वोट BJP के पक्ष में कम से कम 5 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। यह ऐसा राज्य है जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के लगभग बराबर है।

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के बाद कुल 6.44 करोड़ मतदाताओं में से 3.16 करोड़ महिला मतदाताएं थीं। जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 3.28 करोड़ थी। 2021 में महिला-पुरुष मतदाताओं का अनुपात 3.74 करोड़ पुरुषों के मुकाबले 3.59 करोड़ महिलाओं का था। 2021 में TMC ने 48.02% वोटों पर कब्जा किया था। जबकि BJP को 38.1% और कांग्रेस को सिर्फ 10% वोट मिले थे।

सरकारी कर्मचारियों को लुभाना

सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर, सरकारी कर्मचारियों के अधिकारों से वंचित किए जाने की भावना और सातवें वेतन आयोग जैसे मुद्दों ने 20 से 50 लाख मतदाताओं के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। ​​इनमें केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के मौजूदा कर्मचारी शामिल थे।

साथ ही वे युवा वोटर्स भी शामिल थे जो सरकारी नौकरियों की तलाश में थे। राज्य में BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर राज्य में सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा। साथ ही सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

सुरक्षा बलों की तैनाती और सत्ता-विरोधी लहर

एक ऐसे राज्य में जो चुनावों के दौरान होने वाली राजनीतिक हिंसा के लिए जाना जाता है BJP के अंदरूनी सूत्रों ने इसका श्रेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की उस क्षमता को दिया। इसके तहत RSS मतदाताओं को उनकी विचारधारा की परवाह किए बिना एकजुट कर सका। इस तरह उसने आम मतदाता में आत्मविश्वास जगाया कि वे बिना किसी डर के अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दे सकें। उन्होंने राज्य में केंद्रीय बलों की अभूतपूर्व तैनाती का भी जिक्र किया।

ECI (भारत निर्वाचन आयोग) के अनुसार, CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की 500 कंपनियां वोटों की गिनती पूरी होने के बाद भी अगले आदेश तक चुनाव के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पश्चिम बंगाल में तैनात रहेंगी। इसके अलावा, चुनाव आयोग ने यह भी घोषणा की थी कि CAPF की 200 कंपनियाँ EVM/स्ट्रांगरूम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगी। वह राज्य में वोटों की गिनती पूरी होने तक वहीं बनी रहेंगी।

SIR और बाहरी लोगों का मुद्दा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदरूनी सूत्रों ने SIR (वोटर लिस्ट की समीक्षा) प्रक्रिया को इस बात का श्रेय दिया कि उसने यह सुनिश्चित किया कि केवल असली मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, भले ही उनके वोट किसी भी पार्टी के खाते में गए हों। इसके अलावा, BJP ने वोटर लिस्ट को बाहरी लोगों से मुक्त करके उन्हें शुद्ध करने के अभियान को लेकर मतदाताओं के बीच एक माहौल बनाया। इस कारण राज्य की मतदाता सूची से 27 लाख से ज्यादा नाम हटा दिए गए। जबकि 2021 के चुनावों की तुलना में इस बार 30 लाख से अधिक वोट पड़े।

SendShare197Tweet123
Aam Jan

Aam Jan

Amit Shah

यमुना की सफाई को मिलेगी रफ्तार, अमित शाह ने 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं का किया उद्घाटन

October 22, 2026
elections

UP विधान परिषद चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, सुरक्षा चाक-चौबंद

October 22, 2026
PM modi

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड विकास के प्रमुख केंद्र : पीएम मोदी

October 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In