• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
COVID-19

दुनियाभर में फैल रहा कोविड का नया वैरिएंट PJ.2.1 कितना खतरनाक?

November 11, 2026
Varanasi

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, 300 करोड़ में हुई तेलुगु थिएट्रिकल डील

November 11, 2026
सीताचरण मंदिर

भगवान राम और माता सीता से जुड़ा है मुंगेर का यह मंदिर, छठ पर उमड़ती है भीड़

November 11, 2026
woman crpf

पहले से और हाईटेक होगी CRPF, कामिकेज ड्रोन सिस्टम लेने का प्लान, क्या है खासियत

November 11, 2026
bank

बैंक की वेबसाइट असली है या नकली? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

November 11, 2026
Mukesh Khanna

मुकेश खन्ना ने लगाई मेकर्स को लताड़, साई पल्लवी के एक्शन सीन पर जताई आपत्ति

November 10, 2026
CM Majhi cabinate

ओडिशा सरकार का तोहफा: 5 लाख नए लोगों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

November 10, 2026
The Matrix

हॉलीवुड की 10 क्लासिक और कल्ट फिल्में, जो Gen Z को ज़रूर देखनी चाहिए

November 10, 2026
EPFO

प्राइवेट कर्मचार‍ियों की तीन गुना हो सकती है म‍िन‍िमम पेंशन, होने जा रहा फैसला

November 10, 2026
Mars and Rahu

शनि की इन 2 राशियों को कल बंपर लाभ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

November 10, 2026
smart City

स्मार्ट सिटी मिशन से बदल रही यूपी के शहरों की सूरत, जानें क्या-क्या बदल रहा

November 9, 2026
rohit sharma

रोहित शर्मा पर रहेंगी निगाहें, न्यूजीलैंड के खिलाफ शृंखला जीतने उतरेगा भारत

November 9, 2026
mohan bhagwat

किसी की मेहरबानी पर नहीं चल रहा RSS, पूरी जिंदगी समर्पित कर देते हैं प्रचारक: मोहन भागवत

November 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 11, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    सीताचरण मंदिर

    भगवान राम और माता सीता से जुड़ा है मुंगेर का यह मंदिर, छठ पर उमड़ती है भीड़

    COVID-19

    दुनियाभर में फैल रहा कोविड का नया वैरिएंट PJ.2.1 कितना खतरनाक?

    woman crpf

    पहले से और हाईटेक होगी CRPF, कामिकेज ड्रोन सिस्टम लेने का प्लान, क्या है खासियत

    bank

    बैंक की वेबसाइट असली है या नकली? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

    CM Majhi cabinate

    ओडिशा सरकार का तोहफा: 5 लाख नए लोगों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

    EPFO

    प्राइवेट कर्मचार‍ियों की तीन गुना हो सकती है म‍िन‍िमम पेंशन, होने जा रहा फैसला

    smart City

    स्मार्ट सिटी मिशन से बदल रही यूपी के शहरों की सूरत, जानें क्या-क्या बदल रहा

    mohan bhagwat

    किसी की मेहरबानी पर नहीं चल रहा RSS, पूरी जिंदगी समर्पित कर देते हैं प्रचारक: मोहन भागवत

    medicine

    केंद्र सरकार की पहल, कैंसर दवाइयों की कीमतें 96.45 प्रतिशत तक घटीं

    RSS

    भारत को पुनः वैभवशाली बनाने हेतु संघ द्वारा प्रयासों में तेजी लाई जा रही है!

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    smartphone

    पुराने मोबाइल को मिलेगी नए फोन जैसी स्पीड और बैटरी बैकअप, करना हैं ये 5 काम

    upi

    PhonePe यूजर्स सावधान! UPI से पेमेंट करते समय इन 3 गलतियों से बचें

    Anthropic

    सावधान! अब Anthropic का क्लॉड AI खुद पकड़ेगा यूजर्स की गलत हरकतें

    ai skills

    सारा काम AI करेगा, तो सीनियर कौन बनेगा?

    charged

    लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च

    mobile repairing

    मोबाइल रिपेयर के दौरान ओरिजिनल के नाम पर लग सकता है नकली पार्ट, ऐसे बचें धोखाधड़ी से

    passwords

    OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

    aadhaar app

    आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

    whatsapp

    5 लाख लोगों ने नकली WhatsApp कर लिया है डाउनलोड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

    claude ai

    Claude AI अब भारत में ही प्रोसेस करेगा डेटा, आपकी निजी जानकारी तक पर क्या होगा असर?

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    Varanasi

    एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, 300 करोड़ में हुई तेलुगु थिएट्रिकल डील

    Mukesh Khanna

    मुकेश खन्ना ने लगाई मेकर्स को लताड़, साई पल्लवी के एक्शन सीन पर जताई आपत्ति

    The Matrix

    हॉलीवुड की 10 क्लासिक और कल्ट फिल्में, जो Gen Z को ज़रूर देखनी चाहिए

    rohit sharma

    रोहित शर्मा पर रहेंगी निगाहें, न्यूजीलैंड के खिलाफ शृंखला जीतने उतरेगा भारत

    Rohit Sharma

    रोहित शर्मा बने स‍िक्‍सर क‍िंग, तोड़ा शाहिद अफरीदी का महारिकॉर्ड

    hanuman ansh

    सिनेमा के पर्दे पर लौट रही है सनातन संस्कृति की दिव्य शक्ति !

    Kohli

    कोहली ने तोड़ा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ब्रायन लारा नंबर 3

    ramayan

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ही नहीं, नवंबर के पहले हफ्ते में रिलीज हो रहीं ये 9 फिल्में

    hardik pandya

    हार्दिक पांड्या होंगे पंजाब किंग्स में शामिल?

    vaibhav sooryavanshi

    वैभव सूर्यवंशी का टैलेंट बर्बाद कर रही है टीम इंडिया?

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    sleeping

    सोते वक्त मुंह से लार बहना आम है या किसी बीमारी का संकेत?

    office

    सेहत की दुश्मन हैं ये 5 नौकरियां, शरीर को बना देती हैं बीमारी का अड्डा

    खांसी

    नवंबर में क्यों बढ़ जाती है खांसी? एलर्जी, वायरल या प्रदूषण, कैसे पहचानें असली वजह

    Moringa

    मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

    black rice

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है? जानिए सब कुछ यहां

    तांबे के लोटे का पानी

    तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

    stomach

    पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा

    heart attack

    सुबह उठते ही सीने में दर्द को न समझें गैस! हो सकता है हार्ट अटैक का वार्निंग साइन

    turmeric and moringa

    नो केमिकल, बस आयुर्वेद! क्‍यों मह‍िलाओं के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट में बढ़ रहे हल्‍दी-मोर‍िंगा

    apple

    ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News

दुनियाभर में फैल रहा कोविड का नया वैरिएंट PJ.2.1 कितना खतरनाक?

by Aam Jan
November 11, 2026
in News, World
0
COVID-19
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: कोविड का एक नया वैरिएंट PJ.2.1 दुनिया भर में तेजी से पैर पसार रहा है. WHO ने 9 नवंबर 2026 को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि इस वैरिएंट के लक्षण आम सर्दी-फ्लू से बहुत मिलते-जुलते हैं. सिर्फ लक्षणों से पता नहीं चलता कि संक्रमण कोविड का है या किसी और रेस्पिरेटरी वायरस का. अमेरिका में वेस्टवॉटर सर्वेलांस के आधार पर PJ.2.1 इस वक्त सबसे तेजी से बढ़ने वाला वैरिएंट है. भारत में अभी तक इसका कोई कन्फर्म केस सामने नहीं आया है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सतर्कता और टेस्टिंग ही सबसे बड़ा हथियार है.

तो आखिर यह वायरस क्या है, कहां फैल रहा है और भारत में रहते हुए इससे डरने की जरूरत है या नहीं…

PJ.2.1 आखिर क्या बला है?

PJ.2.1 SARS-CoV-2 का एक नया लिनिएज है, जिसे रिसर्चर्स ने ‘साल्टेशन वैरिएंट’ करार दिया है. आम वैरिएंट्स धीरे-धीरे, एक-दो म्यूटेशन करके बदलते हैं, लेकिन साल्टेशन वैरिएंट एक ही झटके में ढेर सारे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन इकट्ठा कर लेता है.

मान लीजिए, वायरस ने एक ही बार में कई ‘अपग्रेड’ ले लिए. यह वैरिएंट मूल रूप से MC.10.1.7 से निकला है, जो JN.1 लिनिएज का वंशज है और मई 2025 तक सर्कुलेशन में था.

पहली बार कब और कहां मिला?

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में 2 मई 2026 को सबसे पहला सैंपल डिटेक्ट हुआ था. इसके बाद यह अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलंबिया और न्यू ब्रंसविक जैसे कनाडाई प्रांतों में फैला. अमेरिका में पहला केस 30 जून 2026 को न्यूयॉर्क सिटी में मिला और फिर कैलिफोर्निया, एरिजोना, न्यू जर्सी, वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलिना, मिसौरी, ओक्लाहोमा, कोलोराडो और फ्लोरिडा तक पहुंच गया.

अब तक किन-किन देशों में पहुंच चुका है?

यह वैरिएंट अब सिर्फ उत्तरी अमेरिका तक सीमित नहीं है. सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इजराइल, फ्रांस और स्पेन में भी PJ.2.1 की मौजूदगी कन्फर्म हो चुकी है. स्पेन में तो रिसर्चर्स ने कातालोन्या, बास्क कंट्री और मैड्रिड जैसे अलग-अलग इलाकों में लोकल ट्रांसमिशन चेन के साफ संकेत देखे हैं, यानी वहां यह अब बाहर से आए केसों तक सीमित नहीं है.

कनाडा के पब्लिक हेल्थ ओंटारियो के डेटा के मुताबिक, 20 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 के बीच जिन सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई, उनमें PJ.2.1 की हिस्सेदारी 25.2% थी. यह पिछले चार हफ्तों में 16.9% की बढ़ोतरी है.

तेजी से क्यों फैल रहा है?

आमतौर पर नए वैरिएंट तेजी से फैलते हैं क्योंकि वे वैक्सीन या पिछले इन्फेक्शन से बनी इम्युनिटी को चकमा दे देते हैं. जर्नल ऑफ इन्फेक्शन में अक्टूबर 2026 में छपी स्टडी बताती है कि PJ.2.1 के मामले में ऐसा नहीं है.

स्टडी के मुताबिक, PJ.2.1 का तेजी से फैलना ACE2 रिसेप्टर से इसकी बेहतर बाइंडिंग कैपेसिटी की वजह से है. ACE2 वह ‘दरवाजा’ है जिससे होकर कोरोनावायरस हमारी कोशिकाओं में घुसता है. PJ.2.1 इस दरवाजे को पहले से कहीं ज्यादा मजबूती से पकड़ता है, इसलिए संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

रिसर्चर्स ने लिखा है कि ‘मॉडरेट एंटीबॉडी इवेजन’ के बावजूद इसका तेज प्रसार मुख्य रूप से बढ़ी हुई ACE2 बाइंडिंग से चल रहा है. यानी यह वैक्सीन को पूरी तरह चकमा नहीं दे रहा, बल्कि सेल में घुसने की अपनी ‘कला’ में ज्यादा माहिर हो गया है.

WHO ने चेताया है कि कोविड और फ्लू के लक्षण इतने मिलते-जुलते हैं कि सिर्फ लक्षणों के आधार पर यह बताना भरोसेमंद नहीं है कि संक्रमण किस वायरस का है. सही जांच (RT-PCR या रैपिड टेस्ट) ही इसका सटीक जवाब दे सकती है.

कुछ एक्सपर्ट्स ने यह भी बताया है कि PJ.2.1 में गले में गंभीर खराश और थकान के लंबे समय तक बने रहने की शिकायत बाकी वैरिएंट्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा देखी जा रही है. हालांकि इस पर अभी और रिसर्च की जरूरत है.

क्या यह ज्यादा खतरनाक है?

अब तक के डेटा में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि PJ.2.1 पहले के वैरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा गंभीर बीमारी पैदा करता है, अस्पताल में भर्ती होने की दर बढ़ाता है या मौतों का आंकड़ा बढ़ाता है. बेलारूस के हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट भी कहती है कि PJ.2.1 से निमोनिया, तीव्र रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम या सांस की विफलता जैसे गंभीर मामलों में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है.

रूस के Rospotrebnadzor (हेल्थ रेगुलेटर) ने भी कहा है कि यह स्ट्रेन ज्यादा गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में इजाफा नहीं कर रहा.

UAE के NMC रॉयल हॉस्पिटल, शारजाह के इमरजेंसी फिजिशियन डॉ. आशेर जमाल का कहना है, ‘नए वैरिएंट आते रहेंगे, लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत नहीं है कि हाल के वैरिएंट ज्यादा गंभीर बीमारी कर रहे हैं, अलग इलाज की जरूरत पैदा कर रहे हैं या तत्काल कोई बड़ा खतरा बने हुए हैं. हमें नजर रखनी चाहिए, लेकिन बेवजह घबराने की जरूरत नहीं है’.

वैक्सीन काम करेगी या नहीं?

अच्छी खबर यह है कि LP.8.1-अडैप्टेड वैक्सीन (जो हाल के वैक्सीन अपडेट का आधार है) लेने वाले लोगों के एंटीबॉडीज PJ.2.1 को भी न्यूट्रलाइज कर पाते हैं, यानी वायरस को ब्लॉक कर सकते हैं. हां, इनकी एफिकेसी उस वैरिएंट के मुकाबले लगभग 1.8 गुना कम हो जाती है जिसके लिए वैक्सीन बनी थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वैक्सीन बेकार है.

रिसर्चर्स ने कहा है कि PJ.2.1 में ‘मॉडरेट एंटीबॉडी इवेजन’ है, यानी यह इम्युनिटी को पूरी तरह भेद नहीं पाया है. यही वजह है कि WHO ने इस वैरिएंट को अभी तक ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ या ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ की कैटेगरी में नहीं रखा है.

भारत के लिए कितनी चिंता की बात?

भारत में अभी तक PJ.2.1 का कोई कन्फर्म केस आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कोई नया एडवाइजरी जारी नहीं की है. हालांकि, WHO की ओर से यह चेतावनी जरूर है कि यह वैरिएंट एशिया के कई हिस्सों में पहुंच चुका है, इसलिए भारत को भी टेस्टिंग और सर्वेलांस पर पूरा ध्यान देना चाहिए.

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मुंबई के ग्लेनेगल्स हॉस्पिटल्स, परेल के सीनियर कंसल्टेंट चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरीश चाफले ने कहा कि PJ.2.1 के फैलाव को ‘तुरंत अलार्म’ नहीं, बल्कि ‘करीबी निगरानी’ का कारण मानना चाहिए.

WHO क्या करने को कह रहा है?

WHO ने कहा है कि जब इलाज के फैसले या पब्लिक हेल्थ मेजर्स टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करते हों, तो डायग्नोस्टिक टेस्टिंग जरूर कराई जानी चाहिए. सिर्फ लक्षणों के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि संक्रमण कोविड का है या किसी और रेस्पिरेटरी वायरस का.

WHO का टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप (TAG-CO-VAC) इस वैरिएंट को लेकर एक्टिव है. 27 अक्टूबर 2026 को जारी एक बयान में उसने रिसर्चर्स और वैक्सीन निर्माताओं से PJ.2.1 समेत कई उभरते वैरिएंट्स पर जेनेटिक इवोल्यूशन, एंटीजेनिक विशेषताओं और मौजूदा वैक्सीन की सुरक्षा से जुड़ा डेटा मुहैया कराने को कहा है. यह डेटा दिसंबर 2026 में होने वाली उस बैठक में इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें वैक्सीन की कंपोजिशन को अपडेट करने पर विचार किया जाएगा.

SendShare196Tweet123
Aam Jan

Aam Jan

Varanasi

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, 300 करोड़ में हुई तेलुगु थिएट्रिकल डील

November 11, 2026
सीताचरण मंदिर

भगवान राम और माता सीता से जुड़ा है मुंगेर का यह मंदिर, छठ पर उमड़ती है भीड़

November 11, 2026
COVID-19

दुनियाभर में फैल रहा कोविड का नया वैरिएंट PJ.2.1 कितना खतरनाक?

November 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In