विगत दिनों जिला शिवपुरी में राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 1 नवंबर से 5 नवंबर तक हुआ जिसमें सीधी जिले से आदित्री सिंह मिनी बालिका वर्ग से रीवा संभाग का प्रतिनिधित्व किया। 69 वीं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में 9 संभाग और जनजातीय कार्य विभाग की टीम के मध्य प्रतियोगिताएं हुई जिसमें आदित्री ने कांस्य पदक जीत कर संभाग और अपने जिले और माता पिता का नाम रोशन किया । आदित्री को जिला योगा एसोसिएशन के प्रमुख कोच प्रदीप तिवारी प्रतिदिन अभ्यास करवाते हैं। योगा एसोसिएशन सीधी के 4 छात्र का चयन शालेय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ था। कोच प्रदीप तिवारी ने भरोसा जताते हुए बताया कि आदित्री बहुत ही मेहनती छात्रा है, अपने प्रयास जारी रखेगी और अगली बार स्वर्ण पदक अवश्य लाएगी। जल्द ही योगा एसोसिएशन इंडिया का जिला,राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय योग प्रतियोगिता होने वाला है जिसमें आदित्री अपना प्रयास जारी रखने का प्रयास करेगी। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी पी के सिंह, जिला क्रीड़ा प्रभारी हरिशंकर पांडेय, कोच प्रदीप तिवारी,जिला योग प्रभारी आदर्श मिश्रा, ब्लॉक सीधी योग प्रभारी के पी सिंह, योग प्रभारी कुसमी शैलेंद्र सिंह,शिक्षक गिरिजेश सिंह, योगा एसोसिएशन ऑफ सीधी की उपाध्यक्ष आराधना सिंह, नीलम सिंह pti अमरवाह,मनिंद्र शेर अली खान, विद्यालय के pti मामून अंसारी, अदिति तिवारी,रामकृष्ण वर्मा, अथर्व सिंह, आविष्का सिंह आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित किए हैं।

























































