नई दिल्ली। 19 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि शनिवार दोपहर बाद 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। 19 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही शनिवार को देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। 19 सितंबर को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा 19 सितंबर को राधाष्टमी भी मनाई जाएगी। साथ ही शनिवार से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
19 सितंबर 2026 का पंचांग
- भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- 19 सितंबर 2026 को दोपहर बाद 3 बजकर 28 मिनट तक
- आयुष्मान योग- 19 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक
- मूल नक्षत्र- 19 सितंबर 2026 को देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक
- 19 सितंबर 2026 व्रत-त्यौहार- राधाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत, सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत आरंभ
19 सितंबर 2026 का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:52 ए एम से 05:39 ए एम
- प्रातः संध्या- 05:16 ए एम से 06:27 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:08 पी एम से 12:56 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:34 पी एम से 03:23 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 06:38 पी एम से 07:01 पी एम
- सायाह्न संध्या- 06:38 पी एम से 07:49 पी एम
- अमृत काल- 06:31 पी एम से 08:19 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 09:11 से सुबह 10:43 तक
- मुंबई- सुबह 09:30 से दोपहर पहले 11:01 तक
- चंडीगढ़- सुबह 09:13 से सुबह 10:45 तक
- लखनऊ- सुबह 08:57 से सुबह 10:28 तक
- भोपाल- सुबह 09:11 से सुबह 10:42 तक
- कोलकाता- सुबह 08:27 से सुबह 09:59 तक
- अहमदाबाद- सुबह 07:58 से सुबह 09:30 तक
- चेन्नई- सुबह 09:00 से सुबह 10:31 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 06:07 बजे
- सूर्यास्त- शाम 06:21 बजे
महालक्ष्मी व्रत महत्व
19 सितंबर 2026 से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है जो कि 3 अक्टूबर तक चलेंगे। आपको बता दें कि महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होती है। इन सोलह दिनों तक व्रत रखने के साथ ही माता लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही मंत्रों का जाप किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि महालक्ष्मी का व्रत रखने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही व्यक्ति को अपने हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।




















































