नई दिल्ली। सूर्य ग्रहों के राजा हैं और साथ ही आत्मा, आत्मविश्वास, तेज के कारक भी। इसके साथ ही सूर्य उपासना से भाग्योदय भी होता है। इसलिए सूर्य देव के दिन रविवार को कुछ सूर्य मंत्रों का जप करने से आपको बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इन मंत्रों का जप करने से आपका भाग्य जाग सकता है और साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलती है। आइए जान लेते हैं इन मंत्रों के बारे में।
ॐ आदित्याय विद्महे भास्कराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्। यह सूर्य गायत्री मंत्र है, इस मंत्र का जप करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही आपको ज्ञान विवेक की भी प्राप्ति होती है।
ॐ घृणि सूर्याय नमः। यह सूर्य बीज मंत्र है जिसका जप करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति सुधरती है और भाग्य का आपको साथ मिलने लगता है। इसका प्रतिदिन जप करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः। इस सूर्य मंत्र का जप करने से आपका तेज बढ़ता है और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। यह मंत्र आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला भी है और साथ ही भाग्य का भी आपको साथ इस मंत्र का जप करने से मिल सकता है।


























































