• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
CM Majhi cabinate

CM माझी ने 2.47 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी!

September 27, 2026
railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
loan

होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

October 21, 2026
sharad purnima

शरद पूर्णिमा की पूजा में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

October 21, 2026
vande bharat

वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

October 20, 2026
Gold and Silver

सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

October 20, 2026
rohit kohli

रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

October 20, 2026
aadhaar app

आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

October 20, 2026
धनिष्ठा नक्षत्र

धनिष्ठा नक्षत्र में इन उपायों से दूर होंगी जीवन की परेशानियां?

October 20, 2026
पूर्णाहुति में नारियल

पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?

October 19, 2026
Navaratri

नवरात्र : भारत में आस्था, भक्ति, शक्ति और संस्कृति के विविध रंगों का उत्सव

October 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 22, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    railway

    ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

    loan

    होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

    vande bharat

    वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

    Gold and Silver

    सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

    India-France

    फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

    Dussehra

    भारत में ही नहीं इन देशों में भी बड़े स्तर पर मनाया जाता है दशहरा!

    प्रसिद्ध रामचंडी मंदिर

    ओडिशा के इस मंदिर में 16 दिनों की होती है नवरात्र, जानें पौराणिक मान्यताएं

    neet paper leak

    ओडिशा दरोगा पेपर लीक: भर्ती बोर्ड के अधिकारियों पर भी ईडी की नजर

    Election Commission

    चुनाव आयोग के एक फैसले को कांग्रेस क्यों बता रही अपनी जीत?

    economy

    भारत को अपना लक्ष्य पाने के लिए कितनी विकास दर की जरूरत!

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    passwords

    OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

    aadhaar app

    आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

    whatsapp

    5 लाख लोगों ने नकली WhatsApp कर लिया है डाउनलोड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

    claude ai

    Claude AI अब भारत में ही प्रोसेस करेगा डेटा, आपकी निजी जानकारी तक पर क्या होगा असर?

    JioHotstar

    JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक

    5G

    5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

    wi-fi

    घर के लिए सही Wi-Fi Router कैसे चुनें? जानिए

    Type-C

    Type-A या Type-C, किस केबल से जल्दी चार्ज होता है फोन?

    Jio

    5G को लेकर TRAI-Jio आमने सामने, 80% वाले नियमों को लेकर गहमा-गहमी

    screen guard

    कोई भी गार्ड लगाएं नहीं टूटेगा स्क्रीन! सरकार ले आई ऐसा न‍ियम

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    rohit kohli

    रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

    Rinku wins gold

    एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो एफ46 में भारत का धमाल, रिंकू ने जीता गोल्ड

    पैरा एशियन गेम्स

    पैरा एशियन गेम्स का उद्घाटन: भारतीय जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक

    ramayan

    रामायण: मेकर्स प्लान कर रहे 300 पेड-प्रिव्यू शोज! बाकियों से पहले यूं देख पाएंगे यह फिल्म?

    Shubman Gill

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम की सेलेक्शन की 10 बड़ी बातें!

    बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

    बॉलीवुड से अलग, दुनिया में नई पहचान बना रहा भारतीय सिनेमा

    cricket india

    हैदराबाद टी20 के बाद पीएम मोदी से मिलने जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, ये है खास वजह

    jailer 2

    हिंदी में भी रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’, मेकर्स ने दूर किया कन्फ्यूजन

    hanuman ansh

    नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने 10वें शनिवार पैसों का अंबार लगाया

    salman khan

    ‘काला हिरण’ फिल्म पर बढ़ा विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर की अर्जी पर सलमान खान से मांगा जवाब

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Moringa

    मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

    black rice

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है? जानिए सब कुछ यहां

    तांबे के लोटे का पानी

    तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

    stomach

    पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा

    heart attack

    सुबह उठते ही सीने में दर्द को न समझें गैस! हो सकता है हार्ट अटैक का वार्निंग साइन

    turmeric and moringa

    नो केमिकल, बस आयुर्वेद! क्‍यों मह‍िलाओं के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट में बढ़ रहे हल्‍दी-मोर‍िंगा

    apple

    ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

    अर्जुन की छाल

    अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, जानिए इसके फायदे 

    Golden Milk

    क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

    heart attack

    हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News

CM माझी ने 2.47 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी!

by Aam Jan
September 27, 2026
in News, State
0
CM Majhi cabinate
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश को गति देते हुए 2,47,115.70 करोड़ रुपये की कुल निवेश वाली 27 प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में लोकसेवा भवन में हुई 46वीं हाई लेवल क्लियरेंस अथॉरिटी (एचएलसीए) की बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। ये परियोजनाएं राज्य के 15 जिलों में स्थापित की जाएंगी और इनके माध्यम से 50,162 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

स्वीकृत परियोजनाएं डेटा सेंटर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), आईटी एवं आईटी आधारित सेवाओं, बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा, इस्पात एवं डाउनस्ट्रीम उद्योग, सेमीकंडक्टर, लैब-ग्रोन डायमंड, हरित हाइड्रोजन, स्वास्थ्य सेवा, रसायन, कपड़ा, जहाज निर्माण और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। इससे राज्य के पारंपरिक औद्योगिक आधार के साथ नई प्रौद्योगिकी आधारित औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

डेटा सेंटर और एआई क्षेत्र में बड़े निवेश

46वें एचएलसीए की मंजूरियों में डेटा सेंटर, आईटी और आईटीईएस क्षेत्र सबसे प्रमुख रहे। इस क्षेत्र की चार परियोजनाओं में करीब 1,42,941 करोड़ रुपये के संयुक्त निवेश को मंजूरी दी गई है। हाई डेंसिटी डेटा सेंटर लिमिटेड खुर्दा में 1,04,550 करोड़ रुपये के निवेश से एक एकीकृत डेटा सेंटर स्थापित करेगा। इससे करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड खुर्दा में 14,257 करोड़ रुपये के निवेश से एआई-अनुकूलित डेटा सेंटर स्थापित करेगी, जिससे 385 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

पुरी में सेंट्राफोर्ज एआई लिमिटेड 22,634 करोड़ रुपये के निवेश से एआई डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करेगी। परियोजना से 2,320 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं, आरकेडी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कटक में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश से डेटा सेंटर स्थापित करेगा, जिससे 220 रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं।

बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 54,287.70 करोड़ रुपये

बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में चार परियोजनाओं के लिए कुल 54,287.70 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं से लगभग 5,300 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड देवगढ़ में 34,763.51 करोड़ रुपये के निवेश से 3,200 मेगावाट क्षमता का ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करेगी। इससे करीब 4,100 रोजगार मिलने की संभावना है। कंपनी अंगुल में भी 11,604.19 करोड़ रुपये के निवेश से 1,080 मेगावाट क्षमता का ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करेगी, जिससे लगभग 1,000 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

रायगढ़ा में बीकेईएम इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 4,020 करोड़ रुपये के निवेश से 600 मेगावाट क्षमता का पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो पावर प्लांट स्थापित करेगा। वहीं, कोरापुट में श्री अवंतिका कॉन्ट्रैक्टर (आई) लिमिटेड 3,900 करोड़ रुपये के निवेश से 750 मेगावाट क्षमता की पंप्ड स्टोरेज हाइड्रो पावर परियोजना स्थापित करेगी।

सुंदरगढ़ में इस्पात क्षेत्र को 14,000 करोड़ रुपये

इस्पात एवं डाउनस्ट्रीम क्षेत्र की दो प्रमुख परियोजनाओं के लिए सुंदरगढ़ में कुल 14,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी मिली है। इनसे कुल 17,000 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। रुंगटा माइंस लिमिटेड 9,000 करोड़ रुपये के निवेश से अपने एकीकृत इस्पात संयंत्र का विस्तार करेगी। इससे 12,000 रोजगार की संभावना है। शकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से एकीकृत इस्पात संयंत्र के साथ सीमेंट और कैप्टिव पावर प्लांट स्थापित करेगी। इससे करीब 5,000 रोजगार मिलने की संभावना है।

लैब-ग्रोन डायमंड उद्योग को बढ़ावा

लैब-ग्रोन डायमंड एवं रत्न क्षेत्र में पांच परियोजनाओं के लिए कुल 10,680 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं से 8,850 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। धोलकिया लैब ग्रोन डायमंड प्राइवेट लिमिटेड खुर्दा में 4,500 करोड़ रुपये के निवेश से विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा। ग्रीनलैब डायमंड्स एलएलपी खुर्दा में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। नियोऑर्गेनिक डायमंड्स प्राइवेट लिमिटेड गंजाम में 1,600 करोड़ रुपये के निवेश से विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा। इसके अलावा, नोव्यू डायमंड्स एलएलपी और सुप्रीम ग्रीन डायमंड्स प्राइवेट लिमिटेड खुर्दा में क्रमशः 1,080 करोड़ और 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से इकाइयां स्थापित करेंगी।

सेमीकंडक्टर और हरित ऊर्जा विनिर्माण

सिकसेम प्राइवेट लिमिटेड खुर्दा में सिलिकॉन कार्बाइड वेफर और गैलियम नाइट्राइड के विनिर्माण के लिए 2,078 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इससे 1,200 रोजगार की संभावना है। नुआपड़ा में एर सोलर प्राइवेट लिमिटेड दो चरणों में 10 गीगावाट-घंटा क्षमता का एडवांस्ड एलएफपी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम असेंबली संयंत्र स्थापित करेगी। परियोजना में 1,050 करोड़ रुपये का निवेश और 1,400 रोजगार की संभावना है। एलएंडटी गंजाम में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से हरित ऊर्जा उपकरण विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिससे 700 रोजगार की संभावना है।

केंद्रापड़ा में हरित हाइड्रोजन और ई-एसएएफ परियोजना

जिरीबाम सोलर पावर प्राइवेट लिमिटेड केंद्रापड़ा में हरित हाइड्रोजन, हरित अमोनिया, हरित मेथनॉल और इलेक्ट्रो-सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (ई-एसएएफ) के विनिर्माण के लिए संयंत्र स्थापित करेगी। परियोजना में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और इससे करीब 1,000 रोजगार मिलने की संभावना है।

एलएंडटी की उन्नत विनिर्माण और जहाज निर्माण परियोजनाएं

एलएंडटी गंजाम में 2,100 करोड़ रुपये के निवेश से इंटीग्रेटेड एडवांस्ड फैब्रिकेशन एंड मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स स्थापित करेगी। इससे 1,000 रोजगार की संभावना है। कंपनी गंजाम में ही 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से जहाज निर्माण एवं जहाज मरम्मत परिसर भी स्थापित करेगी, जिससे 700 रोजगार मिलने की संभावना है।

खुर्दा में 1,000 बिस्तरों का अस्पताल

अदाणी फाउंडेशन खुर्दा में 2,150 करोड़ रुपये के निवेश से 1,000 बिस्तरों वाला मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करेगा। परियोजना से करीब 1,700 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

टाटा स्टील की परियोजना

टाटा स्टील लिमिटेड जाजपुर में 3,329 करोड़ रुपये के निवेश से 7 एमटीपीए क्षमता वाली लौह अयस्क ग्राइंडिंग इकाई और स्लरी पाइपलाइन स्थापित करेगी। इससे 287 रोजगार की संभावना है। यह परियोजना खनिज से धातु तक की औद्योगिक मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने में योगदान दे सकती है।

रसायन, कपड़ा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में निवेश

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड गंजाम में 1,425 करोड़ रुपये के निवेश से बेसिक केमिकल उत्पाद विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी। इससे 1,600 रोजगार की संभावना है। तालचेर गैसीफायर एंड केमिकल्स एलएलपी ढेंकानाल में 1,750 करोड़ रुपये के निवेश से रासायनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिससे 1,300 रोजगार की संभावना है। कालाहांडी में लियोमैक्स टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से एकीकृत कपड़ा मिल स्थापित करेगी, जिससे 2,700 रोजगार मिलने की संभावना है। भद्रक में चिरिपाल पॉली फिल्म्स लिमिटेड 1,125 करोड़ रुपये के निवेश से ओएचटी टायर विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिससे 1,500 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

15 जिलों में स्थापित होंगी परियोजनाएं

स्वीकृत 27 परियोजनाएं अंगुल, भद्रक, कटक, देवगढ़, ढेंकानाल, गंजाम, जाजपुर, कालाहांडी, केंद्रापड़ा, खुर्दा, कोरापुट, नुआपड़ा, पुरी, रायगढ़ा और सुंदरगढ़ में स्थापित की जाएंगी। परियोजनाओं का यह भौगोलिक विस्तार राज्य में क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

निवेशकों के बढ़ते विश्वास का संकेत : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि 46वें एचएलसीए में स्वीकृत निवेश का पैमाना और विविधता ओडिशा के प्रति निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राज्य के औद्योगिक परिदृश्य में बदलाव के साथ औद्योगिक विविधता को बढ़ावा मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेटा सेंटर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सेमीकंडक्टर से लेकर हरित ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण, इस्पात, स्वास्थ्य सेवा और उभरते उद्योगों तक ओडिशा नए विकास इंजन तैयार कर रहा है और अपने पारंपरिक औद्योगिक आधार को भी मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घरेलू और वैश्विक निवेशकों के लिए पारदर्शी, जवाबदेह और निवेशक-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम करेगी। सरकार का जोर निवेश आकर्षित करने के साथ गुणवत्तापूर्ण रोजगार, भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत संरचना और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों तक औद्योगिकीकरण के लाभ पहुंचाने पर भी है।

SendShare197Tweet123
Aam Jan

Aam Jan

railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In