नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 10 अक्टूबर को करवा चौथ है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, संध्याकाल में चंद्र उदय के बाद मन के कारक चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है।
धार्मिक मत है कि करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth 2025) करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। यह व्रत देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है।
अगर आप भी सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो करवा चौथ के दिन भक्ति भाव से करवा माता और भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही करवा चौथ के दिन राशि के हिसाब से इन चीजों का दान करें।
करवा चौथ पर राशि अनुसार करें ये
- मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें। आप विवाहित महिलाओं को लाल रंग की साड़ी दान कर सकती हैं।
- वृषभ राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इसके साथ ही चावल, आटा, चीनी और नमक का दान कर सकती हैं।
- मिथुन राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाओं को हरी चूड़ियां दान में दें। इसके साथ ही हरी सब्जियों का भी दान कर सकती हैं।
- सिंह राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाओं को लाल चूड़ियां दान में दें। इसके साथ ही आप अन्न का भी दान कर सकती हैं।
- कन्या राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी विवाहित स्त्रियों को दान कर सकते हैं। आप चाहे तो अपने रिश्ते में भी किसी महिला को उपहार स्वरूप साड़ी दे सकती हैं।
- तुला राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन पूजा के बाद पायल का दान करना चाहिए। आप माता के मंदिर में पायल का दान कर सकती हैं।
- वृश्चिक राशि की महिलाएं इस शुभ अवसर पर लाल रंग की चुनरी का दान करें। इसके साथ ही आप मंदिर में सिंदूर का भी दान कर सकती हैं।
- धनु राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन पूजा के बाद पीली रंग की साड़ी का दान करें। इसके साथ ही आप पीले रंग के फल का दान कर सकती हैं।
- मकर राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन काजल का दान करें। इसके साथ भगवान शिव मंदिर में काले तिल का दान कर सकती हैं।
- कुंभ राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन मेकअप का सामान दान कर सकते हैं। इसके साथ ही महिलाओं को नेल पॉलिश भी गिफ्ट कर सकती हैं।
- मीन राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन पूजा के बाद पीले रंग के कपडों और अनाज का दान करें। आप चाहे तो जरूरतमंदों को भोजन भी करा सकती हैं।

























































