
कार्यक्रम की देखरेख कर रहे YAMP के सचिव श्री शैलेन्द्र सिंह द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई कि रविवार 7 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी के निर्देशन में सांसद खेल महोत्सव के अतर्गत योग प्रतियोगिता का आयोजन होना है इस आयोजन में सीधी जिले के सभी उम्र के छात्र छात्राएं शामिल हो सकते है। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से निःशुल्क है। योगाचार्य प्रदीप तिवारी जी का कहना है की सीधी जिला हम सब का घर है इसलिए आप सभी पूरी तरह से स्वतंत्र हैं कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन आपका वही होगा और अपनी एज ग्रुप के अनुसार आपको आसन करने होंगे व अपने साथ आधार कार्ड लेकर आए। आने व जाने की व्यवस्था आपकी खुद की होगी।
इस कार्यकम की देखरेख कर रहे संयोजक मंडल चंदन मिश्रा जी ने कार्यकम के मंच और मैदान दोनों तैयार है योग में कुछ म्यूजिकल इवेंट भी शामिल किए गए हैं जिसकी व्यवस्था भी पूरी हो चुकी है।
जो भी प्रतिभागी योग प्रतियोगिता में शामिल हो रहे है उसके लिए योगा किट व लंच की व्यवस्था ग्राउंड में ही की जाएगी।
इस आयोजन में योग के कुछ कलात्मक अभ्यास का भी प्रदर्शन किया जाएगा जो देखने में बहुत ही रोमांचित होगा।























































