नई दिल्ली: 13 सितंबर यानी कल मंगल देव कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के तुला राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। आइए जानते हैं, मंगल के तुला राशि में प्रवेश से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय…
मेष राशि- मंगल का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। हर दिन अच्छा और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा तथा नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। विरोधियों से राहत मिल सकती है और महत्वपूर्ण मामलों में सफलता के योग बनेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और वातावरण सुखद रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ रहने वाला है। आपका हर दिन उपलब्धियों और खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी तथा साथियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय उत्तम रहेगा और व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि- मंगल के गोचर से तुला राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी और आप अपने काम को नये तरीके से आगे बढ़ा पाएंगे। साझेदारी के मामलों में सफलता के योग हैं तथा रचनात्मक योजनाओं को गति मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण में शांति और सहयोग बना रहेगा, दांपत्य जीवन में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। संतान या किसी करीबी से खुशी का समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

























































