• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
terror

आतंकिस्तान कैसे बन गया ‘आतंक पीड़ित’!

September 11, 2025
railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
loan

होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

October 21, 2026
sharad purnima

शरद पूर्णिमा की पूजा में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

October 21, 2026
vande bharat

वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

October 20, 2026
Gold and Silver

सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

October 20, 2026
rohit kohli

रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

October 20, 2026
aadhaar app

आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

October 20, 2026
धनिष्ठा नक्षत्र

धनिष्ठा नक्षत्र में इन उपायों से दूर होंगी जीवन की परेशानियां?

October 20, 2026
पूर्णाहुति में नारियल

पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?

October 19, 2026
Navaratri

नवरात्र : भारत में आस्था, भक्ति, शक्ति और संस्कृति के विविध रंगों का उत्सव

October 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 22, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    railway

    ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

    loan

    होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

    vande bharat

    वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

    Gold and Silver

    सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

    India-France

    फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

    Dussehra

    भारत में ही नहीं इन देशों में भी बड़े स्तर पर मनाया जाता है दशहरा!

    प्रसिद्ध रामचंडी मंदिर

    ओडिशा के इस मंदिर में 16 दिनों की होती है नवरात्र, जानें पौराणिक मान्यताएं

    neet paper leak

    ओडिशा दरोगा पेपर लीक: भर्ती बोर्ड के अधिकारियों पर भी ईडी की नजर

    Election Commission

    चुनाव आयोग के एक फैसले को कांग्रेस क्यों बता रही अपनी जीत?

    economy

    भारत को अपना लक्ष्य पाने के लिए कितनी विकास दर की जरूरत!

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    passwords

    OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

    aadhaar app

    आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

    whatsapp

    5 लाख लोगों ने नकली WhatsApp कर लिया है डाउनलोड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

    claude ai

    Claude AI अब भारत में ही प्रोसेस करेगा डेटा, आपकी निजी जानकारी तक पर क्या होगा असर?

    JioHotstar

    JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक

    5G

    5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

    wi-fi

    घर के लिए सही Wi-Fi Router कैसे चुनें? जानिए

    Type-C

    Type-A या Type-C, किस केबल से जल्दी चार्ज होता है फोन?

    Jio

    5G को लेकर TRAI-Jio आमने सामने, 80% वाले नियमों को लेकर गहमा-गहमी

    screen guard

    कोई भी गार्ड लगाएं नहीं टूटेगा स्क्रीन! सरकार ले आई ऐसा न‍ियम

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    rohit kohli

    रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

    Rinku wins gold

    एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो एफ46 में भारत का धमाल, रिंकू ने जीता गोल्ड

    पैरा एशियन गेम्स

    पैरा एशियन गेम्स का उद्घाटन: भारतीय जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक

    ramayan

    रामायण: मेकर्स प्लान कर रहे 300 पेड-प्रिव्यू शोज! बाकियों से पहले यूं देख पाएंगे यह फिल्म?

    Shubman Gill

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम की सेलेक्शन की 10 बड़ी बातें!

    बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

    बॉलीवुड से अलग, दुनिया में नई पहचान बना रहा भारतीय सिनेमा

    cricket india

    हैदराबाद टी20 के बाद पीएम मोदी से मिलने जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, ये है खास वजह

    jailer 2

    हिंदी में भी रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’, मेकर्स ने दूर किया कन्फ्यूजन

    hanuman ansh

    नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने 10वें शनिवार पैसों का अंबार लगाया

    salman khan

    ‘काला हिरण’ फिल्म पर बढ़ा विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर की अर्जी पर सलमान खान से मांगा जवाब

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Moringa

    मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

    black rice

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है? जानिए सब कुछ यहां

    तांबे के लोटे का पानी

    तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

    stomach

    पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा

    heart attack

    सुबह उठते ही सीने में दर्द को न समझें गैस! हो सकता है हार्ट अटैक का वार्निंग साइन

    turmeric and moringa

    नो केमिकल, बस आयुर्वेद! क्‍यों मह‍िलाओं के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट में बढ़ रहे हल्‍दी-मोर‍िंगा

    apple

    ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

    अर्जुन की छाल

    अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, जानिए इसके फायदे 

    Golden Milk

    क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

    heart attack

    हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News

आतंकिस्तान कैसे बन गया ‘आतंक पीड़ित’!

by Aam Jan
September 11, 2025
in News, World
0
terror
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: दुनिया की राजनीति अक़्सर दोहरे मापदंडों का चेहरा दिखाती है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण पाकिस्तान है. कभी FATF की ग्रे लिस्ट में आतंक की फंडिंग करने वाले देश के तौर पर बदनाम हुआ पाकिस्तान, अब SCO-RATS (रीजनल एंटी-टेररिस्ट स्ट्रक्चर) का अध्यक्ष बन बैठा है-एक ऐसा मंच जो आतंकवाद से लड़ने के लिए बनाया गया था.

यह कहानी सिर्फ पाकिस्तान के पाखंड की नहीं है, बल्कि इस बात की भी है कि कैसे अमेरिका और चीन जैसे बड़े देश अपने-अपने फायदे के लिए सच्चाई को नजरअंदाज कर देते हैं. नतीजा यह है कि जो देश आतंकवाद को पालता-पोसता रहा, वही आज खुद को आतंक का शिकार बताकर दुनिया से सहानुभूति बटोर रहा है, जबकि उसके आतंकी मॉड्यूल भारत को लगातार निशाना बना रहे हैं.

FATF का कड़वा सच, जिसे भुला दिया गया

साल 2018 से 2022 तक पाकिस्तान FATF (फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स) की ग्रे लिस्ट में रहा. वजह साफ थी कि उसके बैंक, मदरसों और खुफिया एजेंसियों से लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों को पैसा और मदद मिल रही थी.

लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया. क्यों? क्योंकि अमेरिका को अफगानिस्तान से अपनी सेना निकालने के लिए पाकिस्तान की जरूरत थी. दूसरी तरफ चीन हर बार FATF में पाकिस्तान को बचाता रहा, कहता रहा कि पाकिस्तान ‘तकनीकी सुधार’ कर रहा है. यही वजह रही कि आतंक खत्म न होने के बावजूद 2022 में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर निकाल दिया गया.

SCO RATS: आतंक से लड़ने का मंच, या मजाक?

SCO-RATS की शुरुआत इस मकसद से हुई थी कि सदस्य देश आतंकवाद और कट्टरपंथ से मिलकर लड़ेंगे. लेकिन जब 2025 में पाकिस्तान इसका अध्यक्ष बना, तो इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए.

आखिर जिस देश में मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकी पलते हों, वह आतंक से लड़ने वाले मंच की अगुवाई कैसे कर सकता है?

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार साफ कहा था, ‘दुनिया में भारत की तरह किसी और देश ने आतंकवाद का दंश नहीं सहा है, और दुनिया में पाकिस्‍तान की तरह किसी देश ने लगातार क्रॉस-बार्डर टेररिज्‍म को प्रमोट नहीं किया है.’

फिर भी चीन पाकिस्तान को आगे बढ़ाता है और अमेरिका आंख मूंद लेता है. नतीजा-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘आतंक पीड़ित’ बन बैठा है.

अमेरिका और चीन का पाखंड

अमेरिका का दोहरा रवैया- अमेरिका जानता है कि तालिबान ने पाकिस्तानी ठिकानों से अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया. लेकिन इसके बावजूद उसने पाकिस्तान को ‘मेजर नॉन-नाटो एलाय’ बनाए रखा और अरबों डॉलर की मदद भी दी. जब भारत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की बात करता है, तो अमेरिका इसे अक्सर ‘द्विपक्षीय मुद्दा’ कहकर टाल देता है.

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का बयान याद आता है, ‘Pakistan is playing a double game. They are both the arsonist and the firefighter in Afghanistan.’

अब तो राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ को व्‍हाइट हाउस में खाने पर बुलाते हैं, यह जानते हुए कि अफगानिस्‍तान में अमेरिका के पैर उखाड़ने में पाकिस्‍तान ने तालिबान का साथ दिया. और ओसामा बिन लादेन ने पाक आर्मी के एक गैरिसन अबोटाबाद में ही मारा गया.

चीन का रणनीतिक खेल:

चीन बार-बार संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी आतंकियों को ‘वैश्विक आतंकी’ घोषित करने के प्रस्तावों को रोकता रहा. वजह साफ है-जैश और लश्कर चीन के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ काम करते हैं.

एक चीनी राजनयिक का बयान था, ‘Pakistan is our iron brother, and we will stand by it on every forum.’

यानी आतंकवाद पर चीन की नीति साफ है- भारत को रोकना और पाकिस्तान को ढाल बनाना.

पाकिस्तान की चालाकी: ‘आतंक पीड़ित’ की कहानी

पाकिस्तान ने हाल के सालों में खुद को आतंक का ‘शिकार’ बताना शुरू कर दिया है. अफगान तालिबान की वापसी के बाद जब पाकिस्तानी तालिबान (TTP) ने पाकिस्तान के अंदर हमले बढ़ाए, तो इस नैरेटिव को और ताकत मिली.

पूर्व अमेरिकी राजदूत रिचर्ड होलब्रुक ने सालों पहले ही चेतावनी दी थी, ‘Pakistan plays the victim, but it is also the sponsor. It runs with the hares and hunts with the hounds.’

यानी पाकिस्तान ‘अच्छे आतंकियों’ (जिनका निशाना भारत है) और ‘बुरे आतंकियों’ (जो पाकिस्तान पर हमला करते हैं) में फर्क करता है.

भारत सबसे बड़ा निशाना

पाकिस्तान चाहे जितना खुद को पीड़ित बताए, उसके आतंकी नेटवर्क लगातार भारत पर हमला करने में जुटे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था: ‘आतंकियों को जो भी पनाह दे रहे हैं वे वे दूसरों को ही नहीं, खुद को भी खतरे में डाल रहे हैं. आतंकवाद पूरी मानवता का दुश्‍मन है.’

लेकिन पश्चिमी दुनिया इस सच्चाई को मानने के बजाय पाकिस्तान की ‘पीड़ित’ वाली छवि को तवज्जो देती है.

जिओ-पॉलिटिक्‍स का खूनी खेल

आज की दुनिया में आतंकवाद को सार्वभौमिक समस्या नहीं, बल्कि राजनीतिक नज़रिए से देखा जाता है. किसी देश को ‘आतंक प्रायोजक’ या ‘आतंक पीड़ित’ घोषित करने का आधार उसके अपराध नहीं, बल्कि उसका सामरिक महत्व होता है.

पाकिस्तान इसी खेल का उस्ताद बन चुका है. अमेरिका के लिए वह अफगानिस्तान से निकलने का दरवाज़ा था. चीन के लिए वह भारत को उलझाने का औजार है. अपने लिए वह ‘पीड़ित’ का मुखौटा है.

भारतीय सुरक्षा विशेषज्ञ अजय साहनी ने सही कहा है, ‘पाकिस्‍तान ने आतंकवाद को अपनी स्‍टेट पॉलि‍सी में हथियार की तरह इस्‍तेमाल किया है. और अफसोस कि दुनिया इसे स्‍वीकार करने में आनाकानी करती है.’

पाखंड बेनकाब करना जरूरी

पाकिस्तान का सफर FATF ग्रे लिस्ट से SCO RATS की अध्यक्षता मिलने तक सुधार की नहीं, बल्कि दुनिया की पाखंडी राजनीति की कहानी है. यह दिखाता है कि अमेरिका और चीन अपने-अपने फायदे के लिए वैश्विक संस्थानों का इस्तेमाल करते हैं, भले ही आतंक फैलाने वाले देश को ही सम्मान क्यों न मिल जाए.

भारत के लिए चुनौती दोहरी है- जमीन पर आतंक से लड़ना और दुनिया को यह दिखाना कि पाकिस्तान का ‘आतंक पीड़ित’ चेहरा झूठा है. जब तक दुनिया यह स्वीकार नहीं करेगी कि पाकिस्तान फायरफाइटर नहीं, बल्कि खुद आग लगाने वाला है, तब तक आतंक के खिलाफ वैश्विक लड़ाई अधूरी रहेगी.

SendShare197Tweet123
Aam Jan

Aam Jan

railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In