भुवनेश्वर। आयकर चोरी के मामले में आयकर विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में स्थित उत्कल बिल्डर्स के 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपये की नकदी और कई फर्जी दस्तावेज जब्त किए जाने की सूचना मिली हैं।
इस सिलसिले में विभाग ने कंपनी के मालिकों और एकाउंटेंट्स से लंबी पूछताछ की है।सूत्रों के मुताबिक, उत्कल बिल्डर्स द्वारा लंबे समय से आयकर चोरी किए जाने की जानकारी विभाग को पहले से मिली थी।
योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार सुबह 14 टीमों के करीब 120 अधिकारी एक साथ छापेमारी में जुटे।ये टीमें भुवनेश्वर के बरमुंडा, शहीद नगर, कल्पना, पटिया जैसे इलाकों के साथ-साथ राज्य के बाहर भी कार्रवाई में शामिल रहीं।
बोरियों में भरे फर्जी दस्तावेज बरामद
छापे के दौरान विभिन्न दफ्तरों से बोरियों में भरे फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।जांच के दौरान पता चला कि कंपनी ने आयकर चोरी के लिए ये जाली दस्तावेज तैयार किए थे।विभाग के शुरुआती आकलन से कहीं अधिक बड़े स्तर पर धोखाधड़ी होने का खुलासा हुआ है।

























































