• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
india trade

28 देशों के साथ ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के भाव के साथ भारत शुरू करेगा मुक्त व्यापार समझौता!

February 5, 2026
subhash chandra

1322 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, सुभाष चंद्रा के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस

September 5, 2026
hanuman ansh

OTT पर हुआ ‘हनुमान अंश’ का अपमान, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताई सच्चाई

September 5, 2026
Golden Milk

क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

September 5, 2026
फर्जी लोन और मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, अंडमान और निकोबार में ईडी की पहली गिरफ्तारी

मंगल के साथ चंद्रमा की युति बना रही है महालक्ष्मी राजयोग, 4 राशियों के जातकों को मिलेगी तरक्की

September 5, 2026
money

6 अनजान पार्टियों को मिला 1700 करोड़ का चंदा, मच गई सनसनी

September 5, 2026
super el nino

अल नीनो का दिखेगा ‘महा-रूप’: फरवरी 2027 तक बने रहने की 100% संभावना

September 4, 2026
Indus Water Treaty

सिंधु जल संधि पर हेग कोर्ट के फैसले को भारत ने दिखाया ठेंगा, क्यों बेबस हुआ पाकिस्तान?

September 4, 2026
whatsapp pay

वॉट्सऐप पर आया नया ₹ बटन, अब चैट करते-करते भरें बिजली-पानी का बिल

September 4, 2026
PM Modi congratulates ISRO on the successful launch of GSLV-F17

GSLV-F17 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी ने इसरो को दी बधाई, बताया देश के लिए गर्व का क्षण

September 4, 2026
श्री जगन्नाथ मंदिर

जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

September 4, 2026
stock market

अमेरिका से आ रहा है सबसे बड़ा खतरा! क्या फिर धड़ाम होगा शेयर बाजार

September 3, 2026
Masik Janmashtami

जन्माष्टमी की पूजा के लिए मिलेगा बस 46 मिनट का समय, जानें शुभ मुहूर्त

September 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 6, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    subhash chandra

    1322 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, सुभाष चंद्रा के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस

    Golden Milk

    क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

    money

    6 अनजान पार्टियों को मिला 1700 करोड़ का चंदा, मच गई सनसनी

    super el nino

    अल नीनो का दिखेगा ‘महा-रूप’: फरवरी 2027 तक बने रहने की 100% संभावना

    Indus Water Treaty

    सिंधु जल संधि पर हेग कोर्ट के फैसले को भारत ने दिखाया ठेंगा, क्यों बेबस हुआ पाकिस्तान?

    PM Modi congratulates ISRO on the successful launch of GSLV-F17

    GSLV-F17 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी ने इसरो को दी बधाई, बताया देश के लिए गर्व का क्षण

    श्री जगन्नाथ मंदिर

    जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

    stock market

    अमेरिका से आ रहा है सबसे बड़ा खतरा! क्या फिर धड़ाम होगा शेयर बाजार

    ev cars in india

    NIT राउरकेला ने विकसित नई तकनीक, अब बार-बार ब्रेक लगाने से खराब नहीं होगी EV की बैटरी

    indian air force

    आसमान से हर मोर्चे पर भारत की ताकत दिखा रही इंडियन एयरफोर्स

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    whatsapp pay

    वॉट्सऐप पर आया नया ₹ बटन, अब चैट करते-करते भरें बिजली-पानी का बिल

    Jio

    पुरानी PC को अब सुपरफास्ट बनाएगा Jio, कई प्लान लॉन्च

    whatsapp

    अनजान नंबर से आने वाले मैसेज पर WhatsApp देगा Warning, ऐसे काम करेगा नया Scam Alert फीचर

    wifi router

    Router की जगह बदलते ही तेज हो जाएगा WiFi! घर में यहां रखने से मिलेगा बेहतर सिग्नल

    sim

    SIM कार्ड के बदल गए नियम! जानें आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन

    whatsapp

    WhatsApp पर 6 Digit PIN हुआ पुराना, अब लगेगा ऐसा पासवर्ड जो हैकर्स को करेगा परेशान

    payment history

    एक ही जगह ऐसे देखें PhonePe, GPay और Paytm की पेमेंट हिस्ट्री, ज्यादातर लोग नहीं जानते तरीका!

    whatsapp

    WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी

    esim

    क्या eSIM से बढ़ती है स्मार्टफोन की इंटरनेट स्पीड? जानें पूरा सच

    sim

    थोक में सिम कार्ड रखने वालों पर सख्ती, वेबसाइट पर अपलोड होगी फोटो

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    hanuman ansh

    OTT पर हुआ ‘हनुमान अंश’ का अपमान, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताई सच्चाई

    tv advertisement

    TV चैनल देखने के लिए पैसे क्यों खर्चने? इन 5 तरीकों से मुफ्त में देखें

    Sunil Gavaskar

    नो-बॉल रोकने के लिए सुनील गावस्कर ने सुझाया खास फॉर्मूला, हर गलती पड़ेगी भारी

    दूसरे ही दिन यश की टॉक्सिक को लगा बड़ा झटका, ऐसे कैसे पार होंगे 1000 करोड़?

    दूसरे ही दिन यश की टॉक्सिक को लगा बड़ा झटका, ऐसे कैसे पार होंगे 1000 करोड़?

    बंटवारा 1947

    2000 करोड़ी फिल्म से सनी देओल तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड्स?

    tv advertisement

    टीवी पर 12 मिनट के विज्ञापन की समय-सीमा हटी, केंद्र सरकार ने बदल दिया सालों पुराना नियम

    rishabh pant

    चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

    Shubman Gill

    कोलंबो में इतिहास रचने उतरेंगे शुभमन गिल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर-1 बनने का मौका

    test match

    टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम, जानिए

    Virat Kohli

    कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन!

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Golden Milk

    क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

    heart attack

    हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

    मजबूत घर

    ना बाढ़ में बहेगा, ना भूकंप में टूटेगा… ऐसे सस्ते में बनाएं मजबूत घर

    किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक

    किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक

    अंकुरित

    डाइट में किसे करें शामिल, भुने या अंकुरित चने? जानिये इनके फायदे और नुकसान

    जख्म के लिए हल्दी

    हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही

    Leftover Chai Patti

    चाय छानने के बाद फेंक देते हैं बची हुई चायपत्ती? घर के इन 5 कामों में आएगी यूज

    दालचीनी, मेथी और हल्दी

    सेहत के लिए फायदेमंद है दालचीनी, मेथी और हल्दी का मिश्रण, मिलेंगे ये फायदे

    सर्दी-खांसी से छुटकारा

    जानिए बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी से छुटकारा पाने के लिए क्या है सबसे बेस्ट?

    body workout

    क्या आपका शरीर भी दे रहा है वॉर्निंग? इन 6 संकेतों को समझना है बेहद जरूरी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News Business

28 देशों के साथ ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के भाव के साथ भारत शुरू करेगा मुक्त व्यापार समझौता!

by Aam Jan
February 5, 2026
in Business, News, World
0
india trade
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: दिनांक 27 जनवरी 2026 को यूरोपीय यूनियन के 27 सदस्य देशों के साथ भारत ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया है। अब, इस समझौते की शर्तों को इन देशों की संसद द्वारा पारित किया जाएगा, इसके बाद यह मुक्त व्यापार समझौता यूरोपीय यूनियन एवं भारत के बीच होने वाले विदेशी व्यापार पर लागू हो जाएगा। इस मुक्त व्यापार समझौते को “मदर आफ ऑल डील्स” कहा जा रहा है। क्योंकि, यह मुक्त व्यापार समझौता विश्व के 28 देशों के उस भूभाग पर लागू होने जा रहा है, जहां विश्व की 30 प्रतिशत आबादी निवास करती है।

पृथ्वी के इस भूभाग पर 200 करोड़ से अधिक नागरिकों का निवास है। इन 28 देशों की संयुक्त रूप से विश्व के कुल सकल घरेलू उत्पाद में 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी (संयुक्त रूप से) अर्थव्यवस्था (यूरोपीय यूनियन – 22 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर) एवं चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (भारत – 4 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर) के बीच यह मुक्त व्यापार समझौता सम्पन्न होने जा रहा है। वैश्विक स्तर पर होने वाले विदेशी व्यापार में इन समस्त देशों की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत है। पूरी दुनिया में 33 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर का विदेशी व्यापार होता है, इसमें से 11 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर का विदेशी व्यापार उक्त 28 देशों द्वारा किया जाता है।

उक्त वर्णित मुक्त व्यापार समझौता विश्व का सबसे बड़ा व्यापार समझौता है। इसके पूर्व, सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते के रूप में चीन एवं 10 आशियान देशों के बीच सम्पन्न हुए मुक्त व्यापार समझौते को माना जाता है। यह केवल एक मुक्त व्यापार समझौता नहीं बल्कि यूरोपीय यूनियन के 27 देशों एवं भारत के बीच साझा समृद्धि का एक ब्लूप्रिंट है। इस समझौते में पूरी दुनिया की आर्थिक दशा एवं दिशा बदलने की क्षमता है। उक्त व्यापार समझौता को सम्पन्न करने के प्रयास पिछले 18 वर्षों से हो रहे थे। परंतु, कुछ विपरीत परिस्थितियों के चलते इस समझौते को सम्पन्न होने में इतना लम्बा समय लग गया है, अतः यह अब भारत एवं यूरोपीय यूनियन के 27 देशों के बीच एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

उक्त मुक्त व्यापार समझौते के सम्पन्न होने के पश्चात वर्ष 2032 तक यूरोपीयन यूनियन के सदस्य देशों एवं भारत के बीच विदेशी व्यापार के दुगना होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। इसके पूर्व भारत एवं यूनाइटेड किंगडम के बीच भी मुक्त व्यापार समझौता सम्पन्न किया जा चुका है। अब कनाडा के प्रधानमंत्री भी संभवत: मार्च माह में भारत के दौरे पर आने वाले है और भारत एवं कनाडा के बीच भी कुछ क्षेत्रों में व्यापार समझौता सम्पन्न होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।

अमेरिका मुक्त व्यापार समझौतों को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, जबकि भारत मानवतावादी दृष्टिकोण को अपनाते हुए विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर रहा है ताकि भारत एवं अन्य समस्त देशों में निवासरत नागरिकों को इन समझौतों से लाभ मिले। यह भारतीय संस्कृति के वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को दर्शाता है। भारत की इस नीति के चलते ही विश्व के कई देश अब भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते शीघ्र ही सम्पन्न करना चाह रहे हैं। वैश्विक स्तर पर हाल ही के समय में आर्थिक क्षेत्र में भारी उथल पुथल दिखाई दे रही है। भारत एवं यूरोपीय यूनियन के 27 सदस्य देशों के बीच सम्पन्न हुए मुक्त व्यापार समझौते से इस उथल पुथल में कुछ सुधार आता हुआ दिखाई देगा।

भारत में कृषि एवं डेयरी क्षेत्र अतिसंवेदनशील है। क्योंकि, भारत की कुल आबादी का लगभग 60 प्रतिशत भाग आज भी ग्रामीण इलाकों में उक्त क्षेत्रों पर अपनी आजीविका के लिए निर्भर है। अतः उक्त दोनों क्षेत्रों को मुक्त व्यापार समझौते से बाहर रखा गया है। हां, भारत के समुद्री उत्पाद उद्योग, वस्त्र एवं परिधान उद्योग, जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग, चमड़ा उद्योग, खिलौना उद्योग जो श्रम आधारित उद्योग हैं, को उक्त मुक्त व्यापार समझौते से अधिकतम लाभ होगा क्योंकि यूरोपीय यूनियन के समस्त 27 देशों द्वारा भारत से उक्त उत्पादों के आयात पर आयात ड्यूटी को शून्य किया जा रहा है।

वर्तमान में भारत से समुद्रीय उत्पादों के निर्यात पर 26 प्रतिशत का आयात कर लगाया जाता है, जिसे मुक्त व्यापार समझौता के लागू होने के पश्चात शून्य कर दिया जाएगा। इसी प्रकार, वस्त्र एवं परिधान के आयात पर वर्तमान में लागू 12 प्रतिशत के आयात कर को शून्य किया जा रहा है, खिलौना पर लागू 4.7 प्रतिशत के आयात कर को शून्य, जेम्स एवं ज्वेलरी के आयात पर 4 प्रतिशत से शून्य, केमिकल उत्पादों के आयात पर 12.8 प्रतिशत से शून्य, चमड़ा से निर्मित उत्पादों के आयात पर 17 प्रतिशत से शून्य, फर्नीचर उत्पादों के आयात पर 10.7 प्रतिशत से शून्य आयत कर किया जा रहा है।

यूरोपीय यूनियन के 27 देश, जो विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हैं, में जन्म दर पिछले कई वर्षों से लगातार गिर रही है एवं कुछ देशों में तो यह शून्य के स्तर पर पहुंच गई है जिससे इन देशों में प्रौढ़ नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सेवा क्षेत्र में कार्य करने वाले नागरिकों का इन देशों में नितांत अभाव दिखाई देता है। अतः इन देशों में श्रमबल की भारी कमी है। उक्त मुक्त व्यापार समझौते के सम्पन्न होने के पश्चात भारतीय नागरिकों को यूरोपीय यूनियन के समस्त 27 देशों में तकनीकी क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र, निर्माण क्षेत्र, सेवा क्षेत्र, आदि में रोजगार के भारी मात्रा में अवसर प्राप्त होंगे। इन समस्त देशों द्वारा भारतीय नागरिकों को वीजा प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।

युनाईटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रान्स आदि जैसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं जैसे देशों में भारतीय इंजिनीयरों एवं डाक्टरों की भारी मांग है। उक्त देशों द्वारा भारतीयों के परिवार के सदस्यों को रोजगार प्रदान करने के अवसर भी प्रदान करने सम्बंधी प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। भारतीय विद्यार्थियों द्वारा यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों के विश्वविद्यालयों में अपनी शिक्षा समाप्त करने के उपरांत 9 माह से 12 माह तक का समय रोजगार तलाशने के लिए प्रदान किया जाएगा। इस समयावधि तक भारतीय युवाओं को इन देशों में प्रवास की अनुमति प्रदान की जाएगी।

भारतीय कारीगरों के लिए अब वैश्विक बाजार खुल रहा है। साथ ही, भारत अब विनिर्माण इकाईयों का वैश्विक केंद्र बन सकता है। क्योंकि, यूरोपीयन यूनियन के समस्त देश विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हैं एवं वे अपनी सम्पत्ति/पूंजी का निवेश भारत में विनिर्माण इकाईयों में कर सकते हैं एवं कुछ लाभप्रद क्षेत्रों में वे अपनी विनिर्माण इकाईयों की स्थापना भी कर सकते हैं। अधिक उत्पादन इकाईयों की स्थापना से भारत में रोजगार के अधिक अवसर भी निर्मित होंगे। इससे भारत में बेरोजगारी की समस्या का हल भी निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों को इस दृष्टि के साथ सम्पन्न किया जा रहा है ताकि इससे भारत के किसान, मजदूर, कारीगर, पेशेवर नागरिकों एवं सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उद्योगों को विशेष लाभ हो। यूरोपीयन यूनियन के समस्त 27 देशों में वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र का आकार 26,300 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है, इससे भारत से वस्त्र एवं परिधान का निर्यात वर्तमान में 64,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। इसी प्रकार, चमड़ा उत्पादों का बाजार 10,000 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है एवं जेम्स एवं ज्वेलरी का बाजार 7,900 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है।

27 देशों में इस विशाल क्षेत्र में भारतीय वस्त्र एवं परिधान उद्योग एवं अन्य उत्पादों को प्रवेश मिलने से भारत में श्रम आधारित कई सूक्ष्म, छोटी एवं मध्यम इकाईयों को लाभ होने जा रहा है। लगभग इसी प्रकार का लाभ अन्य क्षेत्रों यथा, समुद्री उत्पाद, चमड़ा उत्पाद, खिलोना उत्पाद, जेम्स एवं ज्वेलरी उत्पाद, केमिकल उत्पाद, फर्नीचर उत्पाद आदि, में कार्यरत इकाईयों की भी होने जा रहा है। इन क्षेत्रों में कार्यरत विनिर्माण इकाईयों के व्यापार में वृद्धि का आश्य सीधे सीधे अधिक श्रमबल की आवश्यकता होना भी है, जिसकी पूर्ति आज विश्व में केवल भारत ही कर सकता है।

रक्षा के क्षेत्र में भारत बहुत तेज गति से विकास कर रहा है। इस क्षेत्र में भारत का अंतिम लक्ष्य आत्मनिर्भरता हासिल करने का है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन द्वारा यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों को सुरक्षा के सम्बंध में अमेरिका पर निर्भर नहीं रहते हुए अपने पैरों पर खड़े होने की सलाह दी है। अतः यूरोपीय देश अपने सुरक्षा बजट में अत्यधिक वृद्धि करने का विचार कर रहे हैं। भारत के लिए ऐसे समय पर उक्त मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जाना एक सुनहरे अवसर के रूप में सामने आया है।

इससे सुरक्षा के क्षेत्र में उत्पादन कर रही भारतीय कम्पनियों को यूरोपीय यूनियन का अति विशाल बाजार मिलने जा रहा है। इसी के साथ ही यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों से सुरक्षा के क्षेत्र में उच्च तकनीकी का हस्तांतरण भारतीय कम्पनियों को सम्भव हो सकेगा। कुल मिलाकर यूरोपीय यूनियन के समस्त 27 देशों के साथ सम्पन्न किए जा रहे मुक्त व्यापार समझौते से भारत के लिए अतिलाभप्रद स्थिति बनने जा रही है।


प्रहलाद सबनानी

SendShare198Tweet124
Aam Jan

Aam Jan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
trump

‘उनकी पत्नी मुझे सुंदर लगी इसलिए मैंने…’ विवादित बयान देकर बुरे फंसे ट्रंप

January 31, 2026
rudraksha mala

रुद्राक्ष माला पहनने से मिलते हैं ये अद्भुत लाभ, जानें इससे जुड़े नियम

November 24, 2025
लकड़ी माफिया

ओडिशा के जंगलों पर लकड़ी माफिया का साया, हर साल बढ़ रहे मामले

April 16, 2026
भारतीय नागरिकता को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ याचिका दायर

भारतीय नागरिकता को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ याचिका दायर

0
ADR रिपोर्ट : देश के 47 फीसदी मंत्री दागी, किस पार्टी में कितने दागी?

ADR रिपोर्ट : देश के 47 फीसदी मंत्री दागी, किस पार्टी में कितने दागी?

0
PM Modi-putin

PM मोदी से कार में 45 मिनट तक क्या बात हुई, पुतिन ने खोला राज

0
subhash chandra

1322 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, सुभाष चंद्रा के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस

September 5, 2026
hanuman ansh

OTT पर हुआ ‘हनुमान अंश’ का अपमान, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताई सच्चाई

September 5, 2026
Golden Milk

क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

September 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In