होबार्ट। भारतीय टीम ने होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20I मैच में 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहली बार होबार्ट में पहला टी20I मैच खेलने उतरी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की।
भारतीय टीम ने होबार्ट की सबसे बड़ी रन चेज को हासिल कर विश्व रिकॉर्ड हासिल किया। बेलेरीव ओवल में 2010 से टी20I मैच खेले जा रहे हैं, जहां रिकॉर्ड चेज इस मैच से पहले 177 का था, जो आयरलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2022 में हासिल किया था। अब भारतीय टीम ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

























































