नई दिल्ली: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 में केतु का गोचर राशिचक्र की 3 राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होने वाला है. इस दौरान आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे. धन लाभ के प्रबल योग हैं.
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में केतु
वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को मायावी और कर्मों का फल देने वाला माना गया है. जब यह ग्रह नक्षत्र बदलता है, तो सभी राशियों पर इसका प्रभाव किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. पंचांग के अनुसार, केतु मार्च 2026 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में स्थित रहेंगे. यह नक्षत्र शुक्र ग्रह का है, इसलिए केतु का यहां गोचर कई लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है.
6 जुलाई 2026 से पलटेगी किस्मत
6 जुलाई से केतु शुक्र के प्रभाव वाले पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस दौरान कुछ राशियों को करियर, धन और संबंधों के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं इस गोचर से किन राशियों को अधिक सफलता प्राप्त हो सकती है.
कन्या राशि
केतु का यह गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए लाभ और प्रगति के कई द्वार खोल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. व्यवसाय में उल्लेखनीय सफलता मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा. किसी महत्वपूर्ण यात्रा का योग बन सकता है, जो लाभदायक रहेगी.
तुला राशि
केतु के इस गोचर से 2025 में करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ होगा. शुक्र के नक्षत्र में केतु की यह चाल तुला राशि वालों के लिए अत्यंत सकारात्मक मानी जा रही है. कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. आय के नए स्त्रोत खुलेंगे. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा.
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह अवधि विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है. किसी नए प्रोजेक्ट या निवेश का शुभ परिणाम मिल सकता है. व्यापार में स्थिति मजबूत होगी. धन का प्रवाह बढ़ेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

























































