नई दिल्ली: आज के डिजिटल युग में Aadhaar कार्ड सिर्फ पहचान का कार्ड नहीं रहा; इसके बहुत सारे उपयोग हैं बैंकिंग, सरकारी योजनाएं, सब्सिडी, मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन आदि। इन सभी के लिए जरूरी है कि आपके Aadhaar में जो मोबाइल नंबर दर्ज है, वो एक्टिव हो, ठीक हो और आपके ही पास हो। लेकिन कई लोगों को नहीं पता होता कि उनका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक है या नहीं।
अब आसानी से चेक कर सकते हैं मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं
अक्सर बैंक, मोबाइल सेवाएं या डिजिटल ऐप्स OTP भेजने की कोशिश करते हैं और OTP आपके नंबर पर नहीं आता क्योंकि नंबर लिंक नहीं हुआ होता है। UIDAI ने इस समस्या से निपटने के लिए एक सरल ऑनलाइन टूल उपलब्ध कराया है जहां आप ये जान सकते हैं कि मोबाइल नंबर आपका Aadhaar से लिंक है या नहीं।
नंबर लिंक है तो आता है ये मेसेज
यह प्रोसेस आसान है आपको Aadhaar नंबर, आपका मोबाइल नंबर और एक वेरिफिकेशन OTP भरना होगा। अगर नंबर लिंक है, तो WELCOME मैसेज मिलेगा; यदि नहीं है, तो आपको अपडेट करवाना होगा।
Aadhaar से Mobile नंबर लिंक चेक करना क्यों है जरूरी
Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक होना कई कारणों से जरूरी है। बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट-बैंकिंग, UPI, ई-वॉलेट, सरकार द्वारा भेजे जाने वाले OTP वेरिफिकेशन आदि तभी संभव होते हैं जब मोबाइल नंबर Aadhaar में दर्ज और सक्रिय हो। यदि नहीं होगा, तो OTP नहीं आएगा, सेवा अटक जाएगी। इसीलिए यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर ठीक तरह से लिंक हो।
UIDAI से Aadhaar और Mobile नंबर लिंक है या नहीं ऐसे करें चेक
UIDAI (Unique Identification Authority of India) की वेबसाइट या MyAadhaar पोर्टल पर जाकर आप ये जान सकते हैं कि आपके Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं। इसके लिए:
Step 1:- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या MyAadhaar पोर्टल खोलें। “Aadhaar Services” में जाएं और वहाँ “Verify Email/Mobile Number” ऑप्शन चुनें।
Step 2: अपना 12-अंकों का Aadhaar नंबर टाइप करें, उसी मोबाइल नंबर को भरें जिसे आप चेक करना चाहते हैं, और कैप्चा भरे। आपके नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज करें। OTP वेरिफिकेशन के बाद आपको स्क्रीन पर पता चल जाएगा कि मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं। अगर लिंक नहीं है, तो अपडेट करवा सकते हैं।
अगर आपको पता चलता है कि आपका नंबर लिंक नहीं है, तो आप Number Update कर सकते हैं।
Step 1- Aadhaar Enrolment/Seva Kendra जाकर: वहां Aadhaar Correction Form भरकर, अपनी नई नंबर की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज दे कर तथा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा कर अपडेट कराएं।
Step 2: Self-Service Update Portal (SSUP) के माध्यम से (यदि आपके पास पहले से ही कोई मोबाइल नंबर Aadhaar में दर्ज है और आप अन्य विवरण बदलना चाहते हैं) आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और नए नंबर की पुष्टि OTP के माध्यम से करें।
Step 3: ध्यान दें कि मोबाइल नंबर अपडेट के लिए अक्सर बायोमेट्री सत्यापन आवश्यक है, ताकि सुरक्षा बनी रहे। केवल UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या MyAadhaar ऐप से ही वेरिफिकेशन या अपडेट करें। OTP, Aadhaar नंबर आदि जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें। यदि आपने कभी मोबाइल नंबर बदल लिया हो, तो पुराने नंबर से UIDAI को नहीं मिले OTP की वजह से अपडेट प्रक्रिया न रुक जाए।

























































