नई दिल्ली। नवरात्रि में हम अपने घर की एनर्जी को शुद्ध कर सकते हैं। इस खास मौके पर सिर्फ व्रत और पूजा-पाठ ही नहीं करना चाहिए बल्कि घर के माहौल को और भी बेहतरीन और खुशनुमा करने की कोशिश करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर नवरात्रि के दौरान कुछ आसान से उपाय करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
नवरात्रि के नौ दिनों में हम मां के नौ स्वरूपों को पूजते हैं। इस दौरान घर में अखंड ज्योति और जलाने और जौ बोने की परंपरा है। इसके अलावा घर की खास जगहों पर दीया भी जला सकते हैं। ये उपाय आप अष्टमी और नवमी के दिन भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर घर में इस दौरान दीया कहां-कहां जला सकते हैं?
नवरात्रि की अष्टमी-नवमी पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीया-
मुख्यद्वार पर जलाएं दीया
नवरात्रि में घर के मुख्यद्वार पर रोज दीया जलाएं। अगल आपने इस नवरात्रि ये उपाय नहीं किया है तो अष्टमी और नवमी वाले दिन इसे जरूर करें। मुख्यद्वार के दोनों साइड दीया जलाएं। मान्यता है कि इससे बाहर की नेगेटिविटी घर में नहीं आती है और धन संबंधी दिक्कतें भी इस उपाय से दूर होते हैं।
तुलसी के पास जलाएं दीया
धार्मिक और ज्योतिष मान्यता के अनुसार तुलसी के पास नियमित रूप से दीया जलाया जाना चाहिए। नवरात्रि में भी ऐसा करें। अष्टमी और नवमी के दिन तो तुलसी के पास दीया जरूर जलाएं। इसे जलाकर घर की सुख-शांति की कामना करें और ध्यान रखें कि दीए के आसपास गंदगी ना हो। इस उपाय से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और सुख-शांति का वास होता है।
किचन में इस जगह जलाएं दीया
धार्मिक मान्यता के अनुसार किचन को माता अन्नपूर्णा की जगह मानी जाती है। नवरात्रि में आप किचन में जहां पर पानी का फिल्टर या मटका रखते हैं वहां दीया जलाएं। थोड़ी दूरी पर ही दीया जलाएं। मान्यता है कि इससे पैसों की कमी कभी नहीं होती है। साथ ही इससे कई तरह की बीमारियां हमसे दूर रहती हैं।
तिजोरी के पास जलाएं दीया
बिजनेस से जुड़े लोग ये उपाय कर सकते हैं। तिजोरी के पास दीया जलाएं। नवरात्रि में ये उपाय करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस उपाय से पैसा ना टिक पाने वाली दिक्कत खत्म होती है। जिन लोगों को बिजनेस में बार-बार दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वो इस उपाय को कर सकते हैं। बस इस उपाय के समय ध्यान रखें कि दीया सुरक्षित जगह पर हो।
पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीया
अष्टमी और नवमी के दिन आप शाम को घर के आसपास के पीपल के पेड़ के पास जाएं। यहां पर सरसों के तेल का दीया जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार यहां पर देवी-देवता वास करते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां दीया जलाएं और नियमित रूप से भी ये काम करने से राहु-केतु और शनि के दोष शांत होने लगते हैं। इस उपाय को करने से सारे अटके और रुके हुए काम तेजी से पूरी होने लगते हैं।






















































