नई दिल्ली। महिला वनडे विश्व कप 2025 में टीम इंडिया चैंपियन रही. 52 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार कब्जा किया. ये तीसरा मौका था जब टीम इंडिया फाइनल खेल रही थी. पिछले 2 बार भारत को निराशा हाथ लगी थी, लेकिन इस बार भारत की बेटियों ने कमाल कर दिखाया. फाइनल में उसने साउथ अफ्रीका को 52 रनों के बड़े अंतर से हराया.
इस बार कुल 8 टीमों ने खिताब के लिए दम लगाया था. पूरे सीजन कई रिकॉर्ड बने और टूटे, लेकिन एक रिकॉर्ड जस का तस खड़ा रहा, जो 43 साल पुराना है. इस रिकॉर्ड के करीब भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पहुंची तो जरूर, लेकिन वो उसे तोड़ नहीं सकीं.
यहां जिस रिकॉर्ड की बात हो रही है वो कुछ और नहीं बल्कि विमेंस वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान है. यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व गेंदबाज लिन फुलस्टन के नाम है, जिन्होंने 1982 के विश्व कप में कुल 23 विकेट निकाले थे. उसी सीजन न्यूजीलैंड के लिए जैकी लॉर्ड ने 22 विकेट लिए थे. इस बार भारत की दीप्ति शर्मा ने 22 विकेट लेकर जैकी लॉर्ड की बराबरी कर तो कर ली, लेकिन वो लिन फुलस्टन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकीं.
3 कदम दूर रह गईं दीप्ति शर्मा
अगर दीप्ति 3 विकेट और ले लेतीं तो इस लिस्ट में नंबर एक पर आ जातीं. यही वजह है कि यह रिकॉर्ड 43 साल बाद भी अमर है. फाइनल में दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लिए. पूरे इस बार की टॉप विकेट टेकर हैं. बल्ले से भी योगदान दिया, लिहाजा उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.
महिला एकदिवसीय विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक विकेट
- 23 – लिन फुलस्टन (ऑस्ट्रेलिया) 1982
- 22 – जैकी लॉर्ड (न्यूज़ीलैंड) 1982
- 22 – दीप्ति शर्मा (भारत) 2025
- 21 – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) 2022
- 20 – शुभांगी कुलकर्णी (भारत) 1982
- 20 – नीतू डेविड (भारत) 2005

























































