नई दिल्ली: अब जल्द ही अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों के हिसाब से देखा जाए तो यह दिन बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाला है। ऐसी मान्यता है कि जब भी बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो इसका कछ राशियों के जातकों पर पड़ता है और यह परिणाम शुभ और अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
अक्टूबर में सबसे पहले 3 अक्टूबर को बुध राशि परिवर्तन करेंगे और फिर 24 अक्टूबर को दोबारा परिवर्तन करेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे और 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे, गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए ग्रह गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको नई नौकरी मिल सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रह गोचर किस्मत का साथ लेकर आया है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। आपके विवाह के योग बनते दिख रहे है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रह गोचर से अक्तूबर का महीना आय में वृद्धि लेकर आया है। बिजनेस में लाभ होगा। निवेश से उत्तम परिणांम मिल सकते हैं। धन लाभ के योद बनते दिख रहे हैं। आपको कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ग्रह गोचर शुभ फलदायी माना जा रहा है। करियर में उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान के योग हैं।

























































