सिमरी बख्तियारपुर। बिहार चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के चयन पर आखिरकार मुहर लग ही गई। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा की सीट एनडीए की तरफ से लोजपा (रा) के खाते में गई। वहीं पार्टी ने इस बार संजय सिंह पर अपना भरोसा जताया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के प्रदेश सचिव पियूष प्रसाद ने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में संजय सिंह के नामांकन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर पियूष प्रसाद ने कहा कि देश आज एनडीए के सक्षम एवं सुरक्षित हाथों में है, विशेषकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जैसे अनुभवी नेता के मार्गदर्शन में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

पीयूष प्रसाद ने आगे कहा कि “डबल इंजन की सरकार” ने राज्य और देश दोनों के विकास में नई दिशा प्रदान की है। आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। इस बार का चुनाव एनडीए के लिए क्लीन स्वीप साबित होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास, सुशासन और स्थिरता के प्रतीक एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि बिहार का विकास और तेज़ी से आगे बढ़ सके।

























































