नई दिल्ली: कल 2 अक्टूबर दिन गुरुवार है और कल के दिन तिथि रहेगी आश्विन मास की शुक्ल की की दशमी। यानी कल विजयादशमी तिथि रहेगी और इस शुभ तिथि पर कल चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में होगा। मकर राशि में चल रहे चंद्रमा पर मंगल की शुभ दृष्टि होगी जिससे धन योग बनेगा। जबकि कल के दिन बुध का गोचर तुला राशि में हो रहा जिससे कल बुध और मंगल की युति से बुध मंगल योग बनेगा। और इसके साथ ही कल के दिन श्रवण नक्षत्र के संयोग में रवियोग और सुकर्मा योग का भी संयोग बनेगा। और तो आज कल के दिन चंद्राधि योग का भी संयोग बनेगा। तो आइए विस्तार पूर्वक जानें कल का लकी राशिफल।
कल यानी 2 अक्टूबर के दिन गुरुवार है। ऐसे में कल के दिन के देवता भगवान विष्णु रहेगे। जबकि कल के दिन तिथि रहेगी आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि। और इसके साथ ही साथ कल के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में होगा। ऐसे में कल के दिन चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से लक्ष्मी योग बनेगा और इसके साथ ही कल बुध का गोचर तुला राशि में होने से बुध मंगल योग बनेगा और इसके साथ ही साथ कल के दिन श्रवण नक्षत्र के संयोग में रवियोग और सुकर्मा योग बनने जा रहा है।
साथ ही कल विजयादशमी पर चंद्राधि योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में कल का दिन भगवान विष्णु की कृपा और चंद्राधि योग के संयोग से वृषभ, कर्क, कन्या, धनु और कुंभ राशि के जातकों को भाग्यशाली बनाएगा। तो आइए जानते हैं कल की लकी राशिफल और साथ ही जाने कल गुरुवार विजयादशमी के उपाय भी।
वृषभ राशि के लिए कल बुधवार का दिन दशहरा कैसा रहेगा
कल दशहरे का दिन वृषभ राशि के जातको के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे भाग्य उसमें आपको सफल बनाएगा। आपको कल के दिन कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की खुशी होगी। कोई मनोकामना पूरी होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आप परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएगा। वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। आप बिजनेस में अच्छी कमाई कर पाएंगे।
वृषभ राशि के लिए कल बुधवार दशहरे के उपाय: कल के दिन आपको नीलकंठ के दर्शन करना चाहिए और सिर पर जयंती रखना चाहिए।
कर्क राशि के लिए कल बुधवार का दिन दशहरा कैसा रहेगा
कर्क राशि के जातकों को कल बुधवार के दिन भाग्य का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। दशहरे पर आपके विरोधी और शत्रु आपके प्रभाव के सामने टिक नहीं पाएंगे। आपको कोई बड़ी चाहत जो अधूरी है वह पूरी हो सकती है। आपके परिवार में कल के दिन कोई बड़ी खुशी आ सकती है। आपको मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। आप कल के दिन घर और जमीन से संबंधित काम में भी सफलता पाएंगे। विवाह की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है। किसी अप्रत्याशित स्रोत के द्वारा आपकी अच्छी कमाई हो सकती है।
कर्क राशि के लिए कल बुधवार दशहरे के उपाय: कल आपको उपाय के तौर पर गुरु और पिता से आशीर्वाद लेना चाहिए। दुर्गा शतनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि के लिए कल बुधवार का दिन दशहरा कैसा रहेगा
कन्या राशि में कल के दिन भाग्य लाभ का संयोग बना रहा है। आपको किसी सगे संबंधी के द्वारा कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको कल के दिन बिजनेस में उम्मीद से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। किसी सगे संबंधी से कोई तनाव चल रहा है तो आज रिश्ते में सुधार हो सकता है। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आपको सामाजिक संपर्क और परिचय का लाभ मिलेगा। कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को कल के दिन लाभ का विशेष मौका मिलेगा। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कल इस मामले में भाग्य खुशी प्रदान करेगा। आपको किसी ऐसे स्रोत से लाभ मिलेगा जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी।
कन्या राशि के लिए कल बुधवार दशहरे के उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
धनु राशि के लिए कल बुधवार का दिन दशहरा कैसा रहेगा
धनु राशि के जातको के लिए कल का दिन विजयश्री दिलाने वाला है। बीते कुछ समय से चली आ रही आपकी परेशानी का अंत हो सकता है। आपको परिवार का पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आप कल किसी संपत्ति का क्रय विक्रय़ करके भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी मित्र की मदद से भी आपको फायदा होगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। परिवार में लोग आपकी बातो का सम्मान करेंगे। आपको कल के दिन उपहार मिलने का भी योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन मे आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। बच्चो की ओर से आप खुशी पाएंगे।
धनु राशि के लिए कल बुधवार दशहरे के उपाय: कल आपको उपाय के तौर पर किसी बच्चे को कलम कॉपी गिफ्ट करना चाहिए। बड़ों से आशीर्वाद लें।
कुंभ राशि के लिए कल बुधवार का दिन दशहरा कैसा रहेगा
कुंभ राशि के लोग के लिए कल दशहरे का दिन एक से अधिक स्रोत से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी परिचित की मदद से लाभ मिलेगा। कोई संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। आपको कल के दिन बिजनेस में कमाई बढ़ने से खुशी होगी। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। आपकी आर्थिक योजना कल सफल होगी। आप दोस्तो के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आपके सितारे यह भी बताते हैं कि आपको कल के दिन कोई सरप्राइज करने वाला लाभ भी मिल सकता है। जोखिम से लेकिन आपको बचना होगा।
कुंभ राशि के लिए कल बुधवार दशहरे के उपाय: आपको अपने घर में शमी का पौधा लाकर लगाना चाहिए, अगर पहले से है तो धूप दीप दिखाएं।

























































