नई दिल्ली: पाकिस्तान के हालात ठीक नहीं हैं. कभी यहां पर टमाटर की कमी हो जाती है तो कभी पानी की, लेकिन पाकिस्तान के लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आते हैं. पीओके के हालात को शहबाज सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही है, लोग बगावत पर उतर आए हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में अफगानियों ने एयरस्ट्राइक कर दी है और भारत ने सिंधु का पानी रोक दिया है, जब तीन तरफ से पाकिस्तान मुसीबतों से घिर गया तो बिलबिलाने लगा.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान सिंधु के पानी के लिए तड़प रहा है. सिंधु के पानी के लिए लाचार शहबाज के मंत्री गीदड़भभकी दे रहे हैं, जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने सूचना मंत्री के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के पीएम ने कहा है कि पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे. अगर ऐसा है तो पाकिस्तान अपने हिस्से की पानी की हर हाल में रक्षा करेगा और भारत को पानी का प्रवाह रोकने नहीं दिया जाएगा. अगर कोई पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर कब्जा करने की कोशिश करेगा, तो हम उसके हाथ काट देंगे.
पाकिस्तान की गीदड़भभकी
वहीं, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि पीएम शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बार-बार कहा था कि “पानी हमारी लाइफलाइन है, साथ ही हमारी रेड लाइन भी. इंडस ट्रीटी अभी भी लागू है क्योंकि भारत के रुख को किसी भी प्लेटफॉर्म पर स्वीकार नहीं किया गया है.
बिलावल भुट्टो भी तड़पड़ाए
वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान अपने जल अधिकारों और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा. अपने संबोधन में बिलावल ने कहा, ‘अगर कोई यह मानता है कि पाकिस्तान सिंधु (जल) के मुद्दे पर झुक जाएगा, तो वह पाकिस्तान को नहीं जानता. हम शांति चाहते हैं, लेकिन सम्मान के साथ. हम संवाद चाहते हैं, लेकिन कानून के दायरे में. हम सह-अस्तित्व चाहते हैं, लेकिन समर्पण नहीं.’
अफगानिस्तान ने घर में घुसकर मारा
एक तरफ पाकिस्तान सिंधु के पानी के लिए तड़प रहा है तो दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने भी उसे उसकी औकात याद दिला दी. अफगानी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर ISIS के ठिकानों को निशाना बनाया है. इसे लेकर तालिबान के डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि ऑपरेशन बहुत सटीकता से किया गया, जिसमें कई ISIS लड़ाके मारे गए और बिना किसी आम नागरिक के नुकसान के काफी सामान का नुकसान हुआ है. अफगानिस्तानियों ने ये भी कहा है कि वह अफगानिस्तान की सुरक्षा को कमजोर करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली किसी भी जगह पर हमला करेगा.
पीओके में बगावत पर उतरे लोग
पाकिस्तान के रावलकोट में शहबाज सरकार ने मोर्चा खोल दिया है. 9 जून से प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शन के बढ़ते हुए दबाव की वजह से यहां पर सरकार ने खाने की सप्लाई को रोक दिया है. जिसके बाद एक लोकल लीडर ने चेतावनी दी है कि अगर इस्लामाबाद खाने की सप्लाई रोकता रहा, तो लोग दूसरी राह पकड़ सकते हैं. इसके अलावा कहा कि बंदर के हाथ में माचिस दे दी जाए तो वो पूरे इलाके को आग लगा सकता है. कुछ ऐसे ही हालात पाकिस्तान सरकार के भी हैं.
निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही
वहीं, जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में कथित तौर पर हो रही निर्दोष नागरिकों की हत्याओं पर गहरा विरोध जताया, प्रदर्शन के दौरान NATF कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पीओजेके में हिंदू, सिख और मुस्लिम समुदाय के निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है. वहां के लोगों को भोजन और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं और बच्चों और महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने इसे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन बताया. NATF ने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की.





























































