नई दिल्ली। साल 2016 में जब नोटबंदी हुई थी, तब सरकार ने कुछ ही समय में सारे पुराने नोटों को बंद कर दिया था. जिसके बाद 100, 200, 500 और 2000 के नए नोट बाजार में आना शुरू हुए थे. जिसमें से 100, 200 और 500 के नोट तो अब भी बाजार में चल रहे हैं. लेकिन 2000 रुपये के नोट बनना बंद हो गए हैं और बाजार से वापस भी ले लिए हैं. लेकिन फिर भी कई लोगों के पास अब भी 2000 रुपये का नोट है.
बाजार में नहीं चलेगा 2000 रुपये का नोट!
नोटबंदी के कुछ साल बाद ही सरकार ने 2000 रुपये के नोट भी बंद कर दिए थे. लेकिन अब भी कई लोगों की तिजोरी में ये नोट पड़े हुए हैं. हालांकि अब ये नोट किसी काम के नहीं क्योंकि बाजार में तो कोई भी इन्हें लेने से रहा, तो अब इन नोटों का क्या होगा? क्या ये पड़े- पड़े खराब हो जाएगा? नहीं ऐसा बिलकुल भी नहीं है. इसके लिए RBI ने खुद एक तरीका बताया है.
क्या करें 2000 रुपये के नोट का?
दरअसल RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में बैंक की तरफ से बताया गया है कि अगर आपके पास 2 हजार रुपये का नोट है तो आप इसे बैंक से एक्सचेंज करवा सकते हैं. इस पोस्ट में लखा गया है, ‘अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपये का नोट है, तो ये जानकारी आपके लिए है’.
- 2,000 रुपये का नोट अभी भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है.
- आप इसे RBI के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर बदल सकते हैं.
- अगर आप वहां नहीं जा सकते, तो इंडिया पोस्ट के जरिए किसी भी RBI इश्यू ऑफिस में नोट भेजकर इसकी रकम अपने बैंक खाते में जमा करा सकते हैं.
- इसके आगे इस पोस्ट में बैंक ने लोगों से ऐसी किसी भी तरह की जानकारी के लिए RBI के अपडेट्स से जुड़े रहने को कहा है. साथ ही साथ ज्यादा जानकारी के लिए RBI की वेबसाइट पर संपर्क करने के लिए कहा है.
- तो अगर आपके पास भी अब तक 2 हजार रुपये का नोट रखा हुआ है, जो किसी काम का भी नहीं है. तो आप उसे RBI से आसानी से एक्सचेंज करवा सकते हैं.


























































