• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
AI

भारत एआई से रचेगा इतिहास; अंतरिक्ष सुरक्षा, स्मार्ट उपग्रह की ओर बढ़ाया कदम

February 15, 2026
railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
loan

होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

October 21, 2026
sharad purnima

शरद पूर्णिमा की पूजा में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

October 21, 2026
vande bharat

वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

October 20, 2026
Gold and Silver

सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

October 20, 2026
rohit kohli

रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

October 20, 2026
aadhaar app

आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

October 20, 2026
धनिष्ठा नक्षत्र

धनिष्ठा नक्षत्र में इन उपायों से दूर होंगी जीवन की परेशानियां?

October 20, 2026
पूर्णाहुति में नारियल

पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?

October 19, 2026
Navaratri

नवरात्र : भारत में आस्था, भक्ति, शक्ति और संस्कृति के विविध रंगों का उत्सव

October 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 21, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    railway

    ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

    loan

    होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

    vande bharat

    वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

    Gold and Silver

    सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

    India-France

    फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

    Dussehra

    भारत में ही नहीं इन देशों में भी बड़े स्तर पर मनाया जाता है दशहरा!

    प्रसिद्ध रामचंडी मंदिर

    ओडिशा के इस मंदिर में 16 दिनों की होती है नवरात्र, जानें पौराणिक मान्यताएं

    neet paper leak

    ओडिशा दरोगा पेपर लीक: भर्ती बोर्ड के अधिकारियों पर भी ईडी की नजर

    Election Commission

    चुनाव आयोग के एक फैसले को कांग्रेस क्यों बता रही अपनी जीत?

    economy

    भारत को अपना लक्ष्य पाने के लिए कितनी विकास दर की जरूरत!

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    passwords

    OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

    aadhaar app

    आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

    whatsapp

    5 लाख लोगों ने नकली WhatsApp कर लिया है डाउनलोड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

    claude ai

    Claude AI अब भारत में ही प्रोसेस करेगा डेटा, आपकी निजी जानकारी तक पर क्या होगा असर?

    JioHotstar

    JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक

    5G

    5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

    wi-fi

    घर के लिए सही Wi-Fi Router कैसे चुनें? जानिए

    Type-C

    Type-A या Type-C, किस केबल से जल्दी चार्ज होता है फोन?

    Jio

    5G को लेकर TRAI-Jio आमने सामने, 80% वाले नियमों को लेकर गहमा-गहमी

    screen guard

    कोई भी गार्ड लगाएं नहीं टूटेगा स्क्रीन! सरकार ले आई ऐसा न‍ियम

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    rohit kohli

    रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

    Rinku wins gold

    एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो एफ46 में भारत का धमाल, रिंकू ने जीता गोल्ड

    पैरा एशियन गेम्स

    पैरा एशियन गेम्स का उद्घाटन: भारतीय जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक

    ramayan

    रामायण: मेकर्स प्लान कर रहे 300 पेड-प्रिव्यू शोज! बाकियों से पहले यूं देख पाएंगे यह फिल्म?

    Shubman Gill

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम की सेलेक्शन की 10 बड़ी बातें!

    बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

    बॉलीवुड से अलग, दुनिया में नई पहचान बना रहा भारतीय सिनेमा

    cricket india

    हैदराबाद टी20 के बाद पीएम मोदी से मिलने जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, ये है खास वजह

    jailer 2

    हिंदी में भी रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’, मेकर्स ने दूर किया कन्फ्यूजन

    hanuman ansh

    नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने 10वें शनिवार पैसों का अंबार लगाया

    salman khan

    ‘काला हिरण’ फिल्म पर बढ़ा विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर की अर्जी पर सलमान खान से मांगा जवाब

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Moringa

    मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

    black rice

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है? जानिए सब कुछ यहां

    तांबे के लोटे का पानी

    तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

    stomach

    पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा

    heart attack

    सुबह उठते ही सीने में दर्द को न समझें गैस! हो सकता है हार्ट अटैक का वार्निंग साइन

    turmeric and moringa

    नो केमिकल, बस आयुर्वेद! क्‍यों मह‍िलाओं के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट में बढ़ रहे हल्‍दी-मोर‍िंगा

    apple

    ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

    अर्जुन की छाल

    अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, जानिए इसके फायदे 

    Golden Milk

    क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

    heart attack

    हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News National

भारत एआई से रचेगा इतिहास; अंतरिक्ष सुरक्षा, स्मार्ट उपग्रह की ओर बढ़ाया कदम

by Aam Jan
February 15, 2026
in National, News, Tech
0
AI
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। अंतरिक्ष में बढ़ता कचरा और उपग्रहों की बढ़ती संख्या ने वैश्विक स्तर पर बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से न सिर्फ अपने कीमती स्पेस एसेट्स की सुरक्षा कर रहा है, बल्कि स्मार्ट और स्वायत्त उपग्रहों के युग की ओर कदम बढ़ा चुका है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से एआई इंडिया मिशन के तहत भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में देश की संप्रभु एआई शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय मंच दुनिया भर के नीति निर्माताओं, स्टार्टअप्स, छात्रों और उद्योग जगत के दिग्गजों को एक साथ लाएगा ताकि एक जिम्मेदार और टिकाऊ एआई रोडमैप तैयार किया जा सके।

भारतीय कंपनी दिगंतारा के सीईओ अनिरुद्ध शर्मा बताते हैं कि पृथ्वी की कक्षा में एक सेंटीमीटर से बड़े लगभग 10 लाख मलबे के टुकड़े मौजूद हैं। एक छोटे 50 किलो के सैटेलाइट को साल भर में कम से कम 15 बार टक्कर की चेतावनियां मिलती हैं। वर्तमान में इन खतरों को भांपने के लिए पुराने सांख्यिकीय मॉडल के बजाय एआई का उपयोग किया जा रहा है, जो सात दिन पहले ही सटीक भविष्यवाणी कर सकता है। भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट (सेवानिवृत्त) ने कहा कि भारत अब सिर्फ रॉकेट लॉन्च करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि एआई की मदद से अंतरिक्ष को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने वाला वैश्विक नेतृत्वकर्ता बन रहा है।

स्थित पिक्सेल के संस्थापक अवैस अहमद के अनुसार, सैटेलाइट इमेजरी का डाटा इतना विशाल है कि मानवीय स्तर पर उसका विश्लेषण असंभव है। अब अंतरिक्ष में ही डाटा सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। उपग्रहों पर जीपीयू और कंप्यूटिंग पावर लगाकर कच्चा डाटा भेजने के बजाय, अब सैटेलाइट अंतरिक्ष में ही विश्लेषण पूरा कर सिर्फ मुख्य इनसाइट या रिपोर्ट धरती पर भेजेंगे। यह सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से न केवल सस्ता होगा, बल्कि तेज भी होगा।

खुद रास्ता बदल लेंगे सैटेलाइट
भारत की अंतरिक्ष इकाइयां अब ऑटोनॉमस सैटेलाइट ऑपरेशंस पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। ये स्वायत्त सैटेलाइट अगर कोई मलबा या दूसरा उपग्रह करीब आता है, तो खुद अपना रास्ता बदल लेंगे। दिगंतारा ऐसे उपग्रहों पर काम कर रहा है जो एक-दूसरे से बात कर टक्कर से बचेंगे। भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट (सेवानिवृत्त) का कहना है कि एआई अब भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था की ऑपरेटिंग लेयर बन चुका है। इसरी इंडिया ने नोएडा में 150 करोड़ रुपये के निवेश से एआई और जीआईएस सेंटर बनाया है।

2032 तक 13.1 लाख करोड़ डॉलर का होगा एआई बाजार
तेजी से बढ़ते एआई उपयोग से इसका बाजार भी देश में रफ्तार पकड़ रहा है। बैंकिंग, बीमा, रिटेल, मैन्यूफैक्चरिंग व स्वास्थ्य सेवाएं, मौसम, रक्षा, आईटी सेवाएं, शशिक्षा व खेती तक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।

साल 2032 तक देश में एआई का 13.1 लाख करोड़ डॉलर का बाजार होने की उम्मीद है। भारतीय कंपनियां अपने कामकाज व समाधान में तेजी से एआई टूल्स को शामिल कर रही हैं।

समिट में भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था, निवेश और रोजगार के विकास के लिए एआई कैसे एक अहम कड़ी बने- इस पर खास चर्चा होगी।

इस तरह बढ़ रहा एआई का बाजार: दुनिया में एआई बाजार का आकार वर्ष 2020 में 10.36 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 2024 में 28.88 करोड़ डॉलर हो गया है। इस बाबत भारत में एआई बाजार .297 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर .763 लाख करोड़ डॉलर हो गया है।

विज्ञान और स्वास्थ्य में नई राहें…
ब्रह्म-एआई के जरिये इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक गणनाओं को आसान बनाया जा रहा है। शोध एआई लैब ऑपरेशन्स और बैटरी तकनीक जैसे क्षेत्रों में शोध की गति बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में इंटेलीहेल्थ के जरिये मस्तिष्क विकारों के जल्द निदान के लिए विकसित एआई सिस्टम चिकित्सा जगत में क्रांति ला सकता है।

24 महीनों में इंडिया एआई मिशन की बड़ी उपलब्धियां
मार्च 2024 में 10,372 करोड़ के बजट के साथ शुरू हुए इस मिशन ने दो साल से भी कम समय में अभूतपूर्व प्रगति की है। भारतीय स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं के लिए 38,000 से अधिक जीपीयू की सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध कराई गई है। 12 प्रमुख टीमों को स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल्स विकसित करने के लिए चुना गया है।

भारत विशिष्ट समस्याओं के समाधान के लिए 30 एआई एप्लीकेशंस को मंजूरी दी गई है। साथ ही, देश भर में 27 डाटा और एआई लैब स्थापित की जा चुकी हैं और 543 नई लैब की पहचान की गई है। मिशन के तहत 8000 से अधिक स्नातक, 5000 स्नातकोत्तर और 500 पीएचडी छात्रों को एआई क्षेत्र में प्रशिक्षण व सहयोग दिया जा रहा है।

SendShare199Tweet124
Aam Jan

Aam Jan

railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In